दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, 12 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में दर्जनभर लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के चाकरिया गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां चौपाटी पर एक कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसके बाद कार बेकाबू होकर कुएं में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल 13 लोग सवार थे। हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हादसे में 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है. कुएं में गिरकर कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानें कैसे हुआ हादसा…

बताया जा रहा है कि बाइक को टक्कर मारने के बाद जैसे ही कार कुएं में गिरी, उसमें से एलपीजी का रिसाव होने लगा। जिससे कार में सवार लोगों का दम घुटने लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक स्‍थानीय युवक भी कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन गैस रिसाव के चलते उसका भी दम घुट गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई।

क्रेन की मदद से कुएं से बारह निकाली कार…

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी, एसडीएम समेत बड़ी संख्‍या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से कार और सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं से सिर्फ एक महिला, एक छोटी बच्‍ची और एक किशोर को जिंदा निकाला गया है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार की भी हुई मौत…

बताया जा रहा कि कार ने अनियंत्रित होकर जिस बाइक सवार को टक्कर मारी थी। वह बुजुर्ग थे। हादसे में उनका पैर बुरी तरह से टूट गया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग मंदसौर जिले के आबाखेड़ी गांव के रहने वाले थे। उनका नाम गोबर सिंह चौहान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुएं की मुंडेर नहीं बनी थी, जिसके चलते कार तेज रफ्तार से कुएं में गिर गई। कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे शख्स मनोहर सिंह (40) का भी गैस से दम घुट गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000