हत्या को हादसा बताने की कोशिश से भड़के परिजन, शवों को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को रात हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर सोमवार सुबह अमेठी के गौरीगंज में आक्रोश भड़क उठा। मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।परिजनों का कहना है कि एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुछ लोगों ने मौके पर ही दोनो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घायल युवक जान बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने बाइक से उनका पीछा कर लोहे की रॉड से दोबारा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी दोनो की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे।

परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस पूरे मामले को केवल एक “सड़क दुर्घटना” बताकर दर्ज किया, जिससे गुस्साए परिजनों ने सोमवार सुबह शवों को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कि

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। भीड़ का कहना है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।सीओ ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है, और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिशों में जुटा हुआ है।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000