घर से बुलाकर युवक की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, 3 महीने पहले हुई थी शादी

पटना। बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। पटना में एक बार फिर अपराधी का तांडव देखने के लिए मिला। जहां, दानापुर में एक युवक की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। फिलहाल, पुलिस पूरे घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

राहुल को घर से बुलाकर ले गया थे अपराधी…

मृतक की पहचान रूपसपुर थाना क्षेत्र के टेश लाल वर्मा नगर निवासी नारायण बिंद के 25 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया की बीती रात को शंभु बिंद के बेटे ने फोन कर राहुल को बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर उसके शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। राहुल का शव आज शुक्रवार की सुबह पाटलिपुत्र स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान थे।

घटना से गांव में आक्रोश का माहौल…

घटना से परिजनों और गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने शव कोरूपसपुर रेलवे पुल के ऊपर रखकर जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया। मृतक के पिता नारायण बिंद ने बताया कि, गुरुवार को शाम में शंभु बिंद के पुत्र फोन कर बुलाकर ले गया था और हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेक दिया। उन्होंने बताया कि बेटे के मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि यह जीआरपी का मामला है।

3 महीने पहले हुई थी शादी…

परिजनों ने राहुल के साथ करंट लगा कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी और अभी हाथ का मेंहदी छूटा भी नहीं था कि मेरे पति को अपराधी ने घर से बुलाकर ले जाकर हत्या कर दी है। वहीं, जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। लगभग 1 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रण विजय कुमार ने बताया कि, शुक्रवार को सुबह में रेलवे लाइन पर एक युवक का हत्या कर शव फेका मिला है। शव का हेड इंजरी है। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000