भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

बिहार के जहानाबाद जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में 14 वर्षीय एक लड़के सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर लोदीपुर बाईपास के पास हुई, जब बस और व्यावसायिक वाहन के बीच टक्कर हो गई।

मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (14), अयोध्या राम और चिंतामणि के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब सभी पीड़ित एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। करौना पुलिस थाने के उपनिरीक्षक राजीव रंजन ने बताया, ‘शनिवार की सुबह तीन बजे लोदीपुर बाईपास के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 14 वर्षीय एक लड़के सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए।’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया, ‘गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है।’ उन्होंने बताया कि घायलों में बस का चालक भी शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार, सभी पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन वाहन को जब्त कर लिया गया है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000