उत्तरप्रदेशमुरादाबाद गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार By Pratibha Rajdar Last updated May 13, 2025 84 मुरादाबाद। जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे बाइक सवार दो गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक गो तस्कर के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना मैनाठेर पुलिस बीती रविवार की रात लगभग ढाई बजे लालपुर गंगवारी के जंगल में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बाइक आती दिखी, उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने बाइक दौड़ा दी। घेराबंदी करने पर गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गो तस्कर के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा जंगल की तरफ भाग गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी शानू उर्फ शहनवाज निवासी यूसुफपुर नगलिया थाना पाकबड़ा निवासी है। वह अपने साथी के गोकशी करने के इरादे से निकला था। इसके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए है। उन्होंने बताया कि फरार गो तस्कर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार 84 Share