खौफनाक हादसा: कैंटर और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, मासूम बच्चों समेत 31 की हालत नाजुक

बुलंदशहर: शुक्रवार की तड़के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रोडा इंटर कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब एक कैंटर आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ा। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। जब शाहजहांपुर जिले के मियापुर सिंधोली गांव के मजदूरों से भरा एक कैंटर पंजाब से अपने गांव लौट रहा था।

कैंटर ने जहांगीराबाद मार्ग पर किसान इंटर कॉलेज के समीप एक ट्रक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में 25 वर्षीय रवि पुत्र उमेश, शिवदेई पत्नी लल्लू और कैंटर चालक की मौत हो गई। मृत कैंटर चालक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल 31 लोगों में से 27 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में राजू (25 वर्ष), सविता (10 वर्ष), आशीष (24 वर्ष), नीलम (23 वर्ष), सतीश (50 वर्ष), तारा (20 वर्ष), सोनू (29 वर्ष), ललित, छविनाथ (53 वर्ष), छोटी (30 वर्ष), मोहनी (15 वर्ष), रोहनी (10 वर्ष), रामचंद्र (40 वर्ष), मंजू (44 वर्ष), शिवांश (7 वर्ष), रमाकांत (32 वर्ष), नीटू (35 वर्ष), पंचम (17 वर्ष), उमेश (70 वर्ष), विजय (7 वर्ष), दिव्यांशी (5 वर्ष), नत्थी, कृष्णा (9 वर्ष), मंजीत, अजीत, उर्मिला, विजेंद्र, आयुष (4 वर्ष), मनू (5 वर्ष) और तनू (7 वर्ष) लोग घायल हुए हैं। ये सभी मजदूर आठ महीने पहले ठेकेदार के माध्यम से पंजाब के मोड़ा भट्टी स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने गए थे। अब काम समाप्त कर अपने गांव लौट रहे थे। वापसी के लिए कैंटर को पंजाब से ही किराए पर लिया गया था।

इस वजह से हुआ हादसा

हादसे का मुख्य कारण कैंटर चालक को नींद आना बताया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई। वहां सड़क पर स्पीड ब्रेकर है। आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेकर पर ब्रेक लगाया, लेकिन पीछे से आ रहे कैंटर के चालक ने ब्रेक नहीं लगाए और ट्रक में सीधी टक्कर मार दी। ऐसा माना जा रहा है कि चालक नींद की हालत में था। जिससे वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया।

मौके पर पहुंचे अफसर

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्हें हर संभव सहायता और उचित इलाज का भरोसा दिलाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000