घर में घुसकर शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत

रांची। कांके थाना क्षेत्र में एक शख्स पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हैं। दरअसल रांची के सर्वोदय नगर में रमेश उरांव नाम के व्यक्ति की, उसी के घर में चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण साफ नहीं हुआ है लेकिन जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे कानून व्यवस्था पर सवाल जरुर उठ रहे हैं।

वहीं परिजनों ने बताया कि रमेश के बच्चे का मुंडन कार्यकम था जो अगले दिन सुबह तक चला। जब कार्यक्रम समाप्त हुआ तो रमेश घर पहुंचा, लेकिन पहले से ही घर में छुपे आरोपी ने रमेश उरांव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हमलावर कार से आया था और वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है, लेकिन उसके कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि हत्या की वजह क्या रही होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

इधर रमेश उरांव की हत्या से कांके के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कांके रोड के गांधी नगर गेट के पास सड़क को जाम कर दिया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई। 4 घंटे तक रोड को जाम रखा। स्थानीय लोग अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर ने ग्रामीणों से बात कर अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार मुआवजा और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000