कुर्सी टूटने पर जमकर चले लाठी डंडे, मौके पर एक की मौत, कई घायल

थाना मैलानी क्षेत्र के गांव गंगापुर में शुक्रवार की रात एक कुर्सी टूटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में सिर पर लाठी लगने से जागेश्वर (45) की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायल एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बांकेगंज पुलिस चौकी के गांव गंगापुर निवासी सुंदरलाल की कुर्सी घर के बाहर रखी थी। शुक्रवार की रात रंजीत उधर से निकला और कुर्सी पर बैठ गया, जिससे कुर्सी से टूटने की आवाज आई। बताते हैं कि इससे सुंदरलाल और उसके परिवार के लोग भड़क गए। कुर्सी तोड़ने का आरोप लगाते हुए लाठी डंडे लेकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर रंजीत को बचाने उसके चाचा जागेश्वर, बुआ कांति देवी व परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इससे सुंदरलाल और उसके परिवार के लोग उन पर भी लाठी डंडे चलाने लगे, जिससे रंजीत के परिवार के कई लोग घायल हो गए। जमकर लाठी-डंडे चलने से गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसमें जागेश्वर और कांति देवी की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां जागेश्वर (45) पुत्र लालता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी खिलौना की तहरीर पर विपिन, भूरे, सुंदरलाल और लक्ष्मी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों में रंजीत की दादी समकोरा पत्नी लालता प्रसाद आदि के ज्यादा चोटें आना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव में पुलिस बल किया तैनात

खूनी संघर्ष में जागेश्वर की मौत होने और कई लोगों के घायल होने के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की बना हुआ है। इसको देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। गांव मे ऐहतियातन पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापा डाल रही है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। एसओ मैलानी निराला तिवारी ने बताया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। एहतियातन गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000