पाकिस्तानी हैकर्स ने संभल-अमरोहा के 1200 नंबरों से की साइबर ठगी, आतंकी फंडिंग में रकम जाने का अंदेशा

पाकिस्तानी हैकर संभल और अमरोहा के 1200 से अधिक व्हाट्सएप नंबरों को हैक कर साइबर ठगी कर रहे हैं। अब तक उन्होंने देश में कितने लोगों को ठगा होगा, यह तो नहीं कहा जा सकता, मगर उन्हीं हैकरों ने अलीगढ़ के एक युवक से 1.28 लाख की ठगी की। इसकी जांच में यह खुलासा हुआ। अलीगढ़ साइबर थाना टीम जांच में जुटी है कि ठगी गई रकम किन खातों में पहुंच रही है। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार क्वार्सी देवसैनी के युवक ने पिछले वर्ष 25 दिसंबर को 1.28 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उसे पहले एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। खुद को किसी कंपनी से जुड़ा बताकर राधिका शर्मा ने कहा कि आपको टेलीग्राम पर रिव्यू देने के प्रति रिव्यू 150 रुपये मिलेंगे। वह उसकी बातों में फंस गया।

शुरुआत में तो रुपये मिले, बाद में उसके खाते से कई बार में रुपये डलवा लिए। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने एतराज जताया। इस पर उसे धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर व्हाट्सएप नंबरों से आई कॉल का डेटा निकलवाया। वह डेटा संभल-अमरोहा बॉर्डर के कुछ गांवों के लोगों के नाम से था। इनमें एक गांव हसनपुर तहसील का कोरी शहजाद है, जबकि एक गांव संभल का है। उन नंबरों की आईएसपी (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) इस्लामाबाद पाकिस्तान से आना बता रही थी। पाकिस्तान के नंबरों या आईएसपी की डिटेल नहीं मिल सकती थी, इसलिए पुलिस कुछ दिन तो शांत रही। अब पुलिस अमरोहा व संभल के उन लोगों के पास पहुंची, जिनके नाम से व्हाट्सएप नंबर जारी थे।

आतंकी फंडिंग में रकम जाने का अंदेशा

जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि युवक से ठगी गई रकम कहां के खातों में गई है, मगर अंदेशा ये भी है कि कहीं ये हैकर आतंकी फंडिंग के लिए तो भारत के लोगों को निशाना नहीं बना रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000