पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बरेली। पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बारादरी पुलिस ने पीलीभीत बाईपास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के एक पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले रफीक ने शनिवार को दिन में करीब 4 बजे पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मुखबिर से रविवार रात को सूचना मिली कि आरोपी रफीक पीलीभीत बाईपास पर 99 बीघा के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी की घेराबंदी की। इस पर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी रफीक के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी रफीक मूल रूप से बदायूं जिले के सहसवान के गांव शाहबाजपुर का निवासी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिक्किम में हनीमून पर गए एक और दंपति लापता,ग्यारहवें दिन भी पता नहीं लगने पर परिजन परेशान,बोले-एक चप्पल तक नहीं मिली     |     विधायक की बेटी ने फ्लैट में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, बाल पकड़ कर घसीटा, दी गालियां     |     मुंबई में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत,घटनास्थल पर अफरा-तफरी     |     पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार     |     कार्रवाई न होने से आहत भाजपा मंडल महामंत्री ने फंदा लगा दी जान     |     राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मेघालय में पत्नी ने ही कराई हत्या, भाड़े पर बुलाए हत्यारे; सोनम समेत चार गिरफ्तार     |     लुटेरी दुल्हन साथ लेकर चलती थी पंडित और मौलवी,हिंदू से लेकर मुस्लिम तक की 20 शादी,जो मिला उसी से किया विवाह     |     प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार     |     मथुरा में फर्जी बाउंसर गिरोह का भंडाफोड़: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली     |     मणिपुर में अराम्बाई तेंगगोल के सदस्य की गिरफ्तारी पर जमकर बवाल; कई इलाकों में हिंसा, निषेधाज्ञा लागू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000