आप की तीन नए घोटालों में बढ़ीं मुश्किलें,ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस किए दर्ज,कई बड़े नेता रडार

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई दिख रही हैं।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप की दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए तीन अलग-अलग घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग के तीन नए केस दर्ज किए हैं।ईडी ने अस्पताल निर्माण घोटाला,सीसीटीवी घोटाला और शेल्टर होम घोटाला से संबंधित ECIR फाइल कर ली है।सूत्रों के मुताबिक जल्द ही आप के बड़े नेताओं को समन भेजा जा सकता है।

5,590 करोड़ रुपये का अस्पताल निर्माण घोटाला

2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 नए अस्पताल प्रोजेक्ट मंजूर किए थे।वादा था कि 6 महीने में आईसीयू वाले अस्पताल तैयार होंगे।तीन साल बाद भी 50 फीसदी काम अधूरा है,जबकि 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। सिर्फ LNJP अस्पताल की लागत ही 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई।बिना मंजूरी निर्माण, संदिग्ध ठेकेदार और HIMS सिस्टम 2016 से पेंडिंग- ये सभी मामले संदेह के घेरे में।इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

571 करोड़ रुपये का सीसीटीवी घोटाला

2019 में दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 1.4 लाख सीसीटीवी लगाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था।प्रोजेक्ट का ठेका भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को मिला,लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हुआ।बीइएल पर 17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया,लेकिन बाद में बिना कारण माफ कर दिया गया।आरोप है कि इसके बदले में सत्येंद्र जैन को 7 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई, जो ठेकेदारों के जरिए पहुंचाई गई।

207 करोड़ रुपये का DUSIB/शेल्टर होम घोटाला

दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड से जुड़े कई गड़बड़ियां सामने आई हैं।फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद के जरिए 207 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है।पटेल नगर में 15 लाख रुपये का सड़क घोटाला,लॉकडाउन के दौरान घोस्ट वर्कर और फर्जी निर्माण दिखाकर 250 करोड़ रुपये तक के काम को कागजों में दर्शाया गया।आरोप है कि इन योजनाओं के नाम पर नेताओं को कमीशन पहुंचाया गया।

इन सभी मामलों में पहले से ही सीबीआई और दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच जांच कर रही है,इन्हीं एजेंसियों द्वारा दर्ज एफ‌आईआर के आधार पर ईडी ने अब मनी लॉन्ड्रिंग के केस दर्ज किए हैं।सूत्रों का कहना है कि अब आप के कई वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ और उनके ठिकानों पर छापेमारी की संभावना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000