प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा क्षेत्र में फिर हुई पुलिस मुठभेड़, दो दुष्कर्म के अभियुक्तों के पैर में लगी गोली, दोनों घायल आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गैंगरेप के आरोपी रियाज अहमद व आतिफ हुसैन के दाहिने पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली…

एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार ने परिजनों को दिलाया है कार्यवाही का भरोसा, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी जेठवारा पुलिस…

प्रतापगढ़। एसपी डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में ASP (पश्चिमी) संजय राय के कुशल पर्यवेक्षण व CO सदर करिश्मा गुप्ता के नेतृत्व में थाना जेठवारा पुलिस की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान थाना जेठवारा के अभियोग अन्तर्गत धारा- 70(1), 138, 352, 351(3), 308(5) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों 1- रियाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी बाबूगंज डीह मेहंदी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ 2- आतिफ हुसैन पुत्र बादशाह उर्फ मुजिर्बुर रहमान निवासी- बाबूगंज डीह मेहंदी, थाना- लीलापुर, जनपद- प्रतापगढ़ के दाहिने पैर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल को थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त में से रियाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी- बाबूगंज डीह मेहंदी, थाना- लीलापुर, जनपद- प्रतापगढ़ व आतिफ हुसैन पुत्र बादशाह उर्फ मुजिर्बुर रहमान निवासी- बाबूगंज डीह मेहंदी- थाना- लीलापुर, जनपद- प्रतापगढ़ हैं। दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 02 अदद तमन्चा, 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किया है।

दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलराम सिंह, उप निरीक्षक वारिज, हेड कांस्काटेबल संतराज सरोज, हेड कांस्काटेबल अशोक कुमार, कांस्काटेबल सतीश पाल, कांस्काटेबल प्रमोद यादव, कांस्काटेबल अर्पित त्रिपाठी, कांस्काटेबल मनोज यादव, कांस्काटेबल सुनील सरोज थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ रहे।

21 जून को जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की किसी कार्य से बाजार गई थी। लौटते समय बाबूगंज, थाना- जेठवारा के आधा दर्जन से अधिक लड़को ने उस लड़की का पहले अपहरण कर महमूदिया स्कूल के पीछे के रास्ते जंगल में घसीट ले गए थे। बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये। सभी आरोपी विशेष समुदाय से हैं। यही नहीं पीड़ित लड़की का आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था।

गैंगरेप करने वाले आरोपियों ने लड़की को घटना के सम्बन्ध में मुंह न खोलने की धमकी दी थी और मुंह खोलने पर मार डालने की धमकी दी थी। डरी सहमी लड़की ने आप बीती घटना को छिपाए रखा था। पीड़ित लड़की का वीडियो  सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो उसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की तहरीर थाना जेठवारा में प्रभारी निरीक्षक को दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। देर रात दो युवकों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई और दोनों आरोपियों के पैर में गोली  मारी गई।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने जनपद वासियों को विश्वास दिलाया है कि प्रतापगढ़ पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा हेतु सतत रूप से प्रतिबद्ध है। जनपद वासियों से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है। जनपद में अपराध व अराजकता के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जा रही है। कानून-व्यवस्था में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी अपराधियों की पहचान कर, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दण्ड दिलाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000