अम्मा साहेब ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ रमेश राज़दार को किया गया सम्मानित

खुलासा इंडिया के एडिटर इन चीफ को किया गया सम्मानित करते हुए मुख्य ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा जी

सम्मान पेंशन वितरण समारोह के साथ सामूहिक प्रार्थना सभा हुई संपन्न। कवियित्री कल्पना तिवारी की कृति “ढाई अक्षर प्रेम के” का हुआ विमोचन

प्रतापगढ़। अम्मा साहेब ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर जनहित में निर्धारित शर्तों के अनुपालन के बदले सम्मान पेंशन वितरण समारोह के साथ संस्था शारदा संगीत महाविद्यालय की विवादित भूमि को बचाने के लिए सभी धर्मों के मानवतावादी लोगों द्वारा सामूहिक प्रार्थना सभा संपन्न हुई। स्थापना दिवस के अवसर पर अम्मा साहेब कमला देवी, ट्रस्ट निर्माता प्रकाश मोहन ओझा एवं मुख्य ट्रस्टी सी०एम्० ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथिण क्रमशः डॉ० डी०पी० ओझा (प्रबंधक शिवराज पब्लिक स्कूल लालगंज), मनोज सिंगला (मुख्य प्रबंधक एल०आई०सी०), समाजसेविका अंजना सिंगला, योगेश शुक्ल ‘अधिवक्ता’, पत्रकार रमेश तिवारी ‘राजदार’, समसेविका कमलेश श्रीवास्तव एवं समाजसेविका मंजू तिवारी, समाजसेवी पवन प्रकाश भट्ट “प्रकाश शर्मा”, डॉ० शिप्रा सरोज एवं मुस्कान विश्वकर्मा को अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी सामाजिक संघ के रूप में अम्मा साहेब ट्रस्ट द्वारा सारस्वत अभिनन्दन संहित स्मृति चिन्ह से विभूषित कर सम्मानित किया गया।

शारदा संगीत महाविद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ सामूहिक प्रार्थना गीत की प्रस्तुति की गयी। कवियित्री कल्पना तिवारी की कृति “ढाई अक्षर प्रेम के” का विमोचन उक्त अवसर पर किया गया।संस्था की प्राचार्य बीना श्रीवास्तव द्वारा सभी का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व बाल न्यायाधीश एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ द्वारा की गयी। डॉ० डी० पी० ओझा ने कहाकि स्वस्थ समाज का निर्माण हर प्रकार की असामाजिक बातों से दूर रहकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहाकि स्वस्थ समाज का निर्माण करना किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है इसमें सभी धर्मों के मानवतावादी लोगों को हर प्रकार के भेद–भाव मिटाकर साथ आने की आवश्यकता है।

मनोज कुमार सिंगला ने कहाकि उन्हें यह जानकर बड़ा आश्चर्य हो रहा है कि आमजन को स्वस्थ समाज के निर्माण एवं स्वस्थ सामाजिक मूल्यों की स्थापना हेतु जारी अभूतपूर्व मानवतावादी सामाजिक अभियान में शामिल कर आजीवन मासिक पेंशन के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए उन्हें प्रतिमाह एक वृक्ष लगाने की सामाजिक जिम्मेदारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने इस अभूतपूर्व मानवतावादी सामाजिक अभियान की सफलता की कामना किया। समाज सेविका कमलेश श्रीवास्तव ने कहाकि उन्हें अम्मा साहेब ट्रस्ट से जुड़कर गर्व का अनुभव होता है तथा वे ट्रस्ट के अभूतपूर्व मानवतावादी सामाजिक अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार लगातार प्रयत्नशील बनी रहेंगी।

ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा ने कहाकि इक्कीसवीं सदी में विकास की पराकाष्ठा के युग में पहुंचकर समाज जाति, धर्म, वर्ग, सम्प्रदाय एवं क्षेत्रों में पूरी तरह विभाजित हो चुका है तथा हर तरफ आत्म–केन्द्रित (स्व–केन्द्रित) मानसिकता के दर्शन होते हैं, जिससे एक अजीब प्रकार की सड़ांध की बू लगातार आती है जिसकी सफाई के लिए अम्मा साहेब ट्रस्ट के रूप में अभूतपूर्व मानवतावादी सामाजिक अभियान के जरिए सभी को दूसरों को समान महत्व प्रदान करना सिखाया जा रहा है तथा उन्हें अपने सामाजिक आचरण को दुरुस्त रखने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी वहन करते हुए सम्मान पेंशन की राशि से प्रतिमाह एक वृक्ष लगाने के लिए निजी तौर पर संकल्पित किया जा रहा है।

जब हर घर के सभी सदस्य इस सम्मान पेंशन को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करने को महत्व प्रदान करना सीखेंगे। तब समाज पुनः एक जुट होगा और सामाजिक अपराधियों का कहीं कोई नामों–निशान भी न बचेगा तथा समाज को बांटने का प्रयत्न करने वाले भी कहीं दिखाई न देंगे। उन्होंने कहाकि सभी धर्मों के मानवतावादी लोगों के सात्विक दान से निर्मित अमृत–रुपी कोष से प्रदान की जाने वाली सम्मान पेंशन किसी का पेट भरने के लिए गुजारा भत्ता मात्र नहीं है, क्योंकि इससे उत्कृष्ट सामाजिक मूल्य जुड़े हैं। अम्मा साहेब ट्रस्ट से जुड़े लोग मानवीय गुण के प्रति हमेशा सजग रहने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। कोई भी गलत विचार आने पर वह उसे अमल में लाने से पहले सौ बार अवश्य सोचेगा।

समारोह में मुख्य रूप से राजीव कुमार आर्य, सुरेश शुक्ल, सुनील कुमार सिंह, लीलावती सरोज, राम पियारी सरोज, नित्या त्रिपाठी, रोशनलाल उमरवैश्य, रामलली मौर्य, डॉ० सीमा दीवान, डॉ० सरोज शुक्ला, नंदिनी श्रीवास्तव, राम प्रकाश तिवारी, रवि खंडेलवाल, मनप्रीत कौर, कुञ्ज बिहारी लाल मौर्य ‘काकाश्री’, प्रताप सिंह, नारायण मोहन ओझा, अशोक शर्मा, सुरेन्द्र कुमार विमल, पी०एन० पाण्डेय, प्रेम कुमार त्रिपाठी ‘प्रेम’, अशोक कुमत तिवारी, श्रेया तिवारी, आदित्य मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, ओ०पी० गुप्ता, शिक्षक ओम प्रकाश, कुसुमलता श्रीवास्तव तथा शारदा संगीत महाविद्यालय के तमाम छात्र–छात्राओं सहित उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे। अम्मा साहेब ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य राकेश कुमार कनौजिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000