BJP MLA दिप्ती माहेश्वरी सड़क हादसे में घायल, पसलियों में हुआ फ्रैक्चर, ICU में भर्ती… NH पर कार का एक्सीडेंट

राजस्थान की राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी की विधायक दिप्ती माहेश्वरी सड़क हादसे में घायल हो गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ ही हादसे में उनके निजी सहायक और ड्राइवर भी घायल हुए है। निजी सहायक और ड्राइवर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक दिप्ती माहेश्वरी शुक्रवार देर रात 1 के करीब राजसमंद से उदयपुर लौट रहीं थी। इस दौरान एक गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर होने से कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर अमरखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की तरफ जाने वाले रोड पर कट के पास ये हादसा हुआ। उदयपुर से नाथद्वारा की तरफ गुजरात नंबर की गाड़ी जा रही थी। उसके ड्राइवर ने कट पर टर्न ले लिया था। टर्न लेने वाली गाड़ी ने राजसमंद से आ रहीं विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की कार को टक्कर मार दी।

दीप्ति माहेश्वर की पसलियों में फ्रैक्चर

इसके बाद तीनों को फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दीप्ति माहेश्वर की पसलियों में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल उनको आईसीयू में रखा गया है। दीप्ति के पिता सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि कार में दीप्ति के साथ उनके निजी सहायक जय और ड्राइवर धर्मेंद्र थे।जय के सिर में चोटें आई है। धमेंद्र भी जख्मी है। बता दें कि राजस्थान की राजनीति में विधायक, मंत्री और केंद्र में कई पदों पर रहीं दिवंगत किरण माहेश्वरी का कोरोना में निधन हो गया था।

किरण माहेश्वरी की बेटी हैं दिप्ती माहेश्वरी

इसके बाद राजसमंद में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने किरण माहेश्वरी की बेटी दिप्ती माहेश्वरी को टिकट दिया था।दिप्ती माहेश्वरी ने चुनाव में राजसमंद से जीत हासिल की थी। साल 2023 के चुनाव में फिर से भाजपा ने दीप्ति माहेश्वरी को टिकट दिया और वो दूसरी बार राजसमंद से विधायक बनी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000