50 यात्रियों से भरी बस चलाते हुए ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, साथी को थमाया स्टीयरिंग, मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बस ड्राइवर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर को जब घराहट महसूस होती है तो वह बस का कंट्रोल क्लीनर को दे देता और खुद वहीं साइड में बैठ जाता है और फिर अचानक से गिर पड़ता है। इसकी बाद ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ड्राइवर को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।

ड्राइवर ने समय रहते बस का कंट्रोल क्लीनर को थमा दिया था। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से टल गया, जिस दौरान बस में ड्राइवर की मौत हुई। उस समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मृतक ड्राइवर की पहचान राजस्थान के जोधपुर के 36 साल के सतीश राव के रूप हुई है, जो यात्रियों से भरी बस को मध्य प्रदेश के इंदौर से राजस्थान के जोधपुर ले जा रहा था। तभी उसके साथ ये हादसा हो गया।

बेसुध होकर गिर पड़ा ड्राइवर

ड्राइवर के बाद बस को कंट्रोल करने वाले क्लीनर ने घटना को लेकर बताया कि जोधपुर जाते हुए सतीश को घबराहट होने लगी थी. उसने मुझसे कहा कि तुम बस चलाओ. मुझे घबराहट हो रही है और मुझे ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया. सतीश खुद वहीं पास में बैठा था, लेकिन फिर कुछ ही देर में वह बेसुध होकर गिर पड़ा. उसके गिरते ही बस में सवार यात्रियों ने उसे सीपीआर भी दिया.

साइलेंट अटैक आने की आशंका

क्लीनर ने आगे बताया कि इसके बाद हम तुरंत सतीश को अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने सतीश को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि सतीश की मौत साइलेंट अटैक आने की वजह से हो सकती है। वायरल वीडियो में सतीश बैठे-बैठे अचानक से बेसुध होकर गिर जाता है। लोग उसे सीपीआर देते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000