पुलिस पर फायरिंग कर आप MLA हरमीत फरार, रेप के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

आप विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए हैं. हरमीत पर रेप का आरोप है। पुलिस ने उन्हें करनाल से गिरफ्तार किया था. ये कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए है। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरमीत पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए।आप विधायक को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जब हरमीत को थाने लेकर जा रही थी उस दौरान वह और उनके साथियों ने फायरिंग की। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, हरमीत पुलिसकर्मियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हुए। हरमीत और उनके साथी एक स्कार्पियो और एक फार्च्यूनर गाड़ी लेकर भागे। पुलिस ने फार्च्यूनर गाड़ी को पकड़ लिया है। विधायक स्कापियो से फरार हुए है।

रेप केस में हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत पठानमाजरा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ये कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए है। विधायक पठानमाजरा ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिए,उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और नदी की सफाई के मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचना की थी। इसके बाद सोमवार को पठानमाजरा ने दावा किया था कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई का अंदेशा था।

सरकार के खिलाफ क्या बयान दिया था?

विधायक हरमीत पठानमाजरा ने रविवार को प्रदेश में आई बाढ़ के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के ऊपर हमला बोल दिया था। उन्होंने कहा कि अगर सच बोलने के लिए पार्टी उन्हें निलंबित या निकाल देना चाहती है, तो बिल्कुल ऐसा कर सकती है। लेकिन वह अपने लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी बात को सामने रखेंगे। विधायक पठानमाजरा के निर्वाचन क्षेत्र में टांगरी नदी की सीमा से लगा हुआ है। इसी नदी के जरिए उनके क्षेत्र में पानी एक किलोमीटर अंदर तक घुस गया है। बाढ़ का आंकलन करने के लिए नदी का दौरा करने पहुंचे विधायक पठानमाजरा ने मीडिया के सामने राज्य सरकार और अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। आप नेता ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान और जल संसाधन विभाग के प्रमुख कृष्ण कुमार की आलोचना की और उनके ऊपर सन्नौर निर्वाचन क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000