दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से इंजीनियर और कारपेंटर की मौत

चंपावत।  जिले के टनकपुर में एक दुखद हादसा सामने आया है।  टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक में घुसे साइट इंजीनियर और कारपेंटर की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।  दोनों लोग रविवार को सेप्टिक टैंक की शटरिंग तोड़ने के बाद दूसरे चेंबर में घुसे थे, जहां पर दोनों मूर्छित हो गए।  पुलिस को मिली सूचना के उपरांत दोनों को एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने सेफ्टी टैंक से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया।  वहां जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  साइट इंजीनियर अल्मोड़ा जिले और कारपेंटर यूपी के निवासी थे।

टनकपुर में गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक में इंजीनियर और कारपेंटर की मौत।

 चंपावत जिले के टनकपुर स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलकर उसमें घुसे साइट इंजीनियर एवं कारपेंटर की दुखद मौत हो गई।  दोनों टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आकर टैंक में मूर्छित हो गए थे।  उन्हें पुलिस को मिली सूचना के उपरांत टनकपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने टैंक से रेस्क्यू कर टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।  अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद निर्माणाधीन संस्था के कार्मिकों में हड़कंप मच गया।

सेप्टिक टैंक में उतरे थे दोनों।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण का कार्य रामपुर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।  रविवार को कंपनी के साइट इंजीनियर शिवराज चौहान और कारपेंटर हसन सेफ्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के उपरांत दूसरे टैंक में उतरे थे।  वहां पर साइट इंजीनियर शिवराज चौहान उम्र 28 वर्ष और कारपेंटर हसन सेफ्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए।

सेप्टिक टैंक के अंदर ही बेहोश हो गए थे।

 बहुत देर तक उनके बाहर ना निकलने पर साथी कर्मियों ने टैंक में देखा, तो दोनों वहां पर मूर्छित अवस्था में पड़े थे।  ये देखकर साथी कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना टनकपुर कोतवाली पुलिस को दी।  कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों को टैंक से निकाल कर टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।  चिकित्सक मानवेंद्र शुक्ला ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।  वहीं पुलिस द्वारा उक्त दुखद घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है।  साथ ही शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा पीएम की कार्रवाई की गई।

उक्त मामले में साथी कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के तीन सेप्टिक टैंकों को बारिश की वजह से बीते पांच माह से नहीं खोला जा सका था।  रविवार को सेफ्टिक टैंक की शटरिंग को खोला गया। उसी दौरान सेप्टिक टैंक में दोनों के घुसने की वजह से यह दुखद हादसा सामने आया।

पुलिस ने क्या कहा।

 पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के अनुसार-

टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणधीन गर्ल्स हॉस्टल सेफ्टिक टैंक में अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी रामपुर के साइट इंजीनियर शिवराज चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी मूल निवासी ग्राम चगेटी तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा हाल निवासी घसियारा मंडी टनकपुर और कारपेंटर हसन नौगंवा बिसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के उतरने के उपरांत उनकी मृत्यु हो गई है।  दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है।  दोनों के परिजन रविवार शाम तक टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे। 
-वंदना वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टनकपुर-

दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।  

वहीं इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजन शोक में डूबे हुए हैं।  साइट इंजीनियर शिवराज चौहान तीन बहनों के इकलौते भाई थे।  वो अविवाहित थे।  कारपेंटर हसन भी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।  उनका विवाह नहीं हुआ था।  दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक में घुसे साइट इंजीनियर और कारपेंटर की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों लोग रविवार को सेप्टिक टैंक की शटरिंग तोड़ने के बाद दूसरे चेंबर में घुसे थे, जहां पर दोनों मूर्छित हो गए।  पुलिस को मिली सूचना के उपरांत दोनों को एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने सेफ्टी टैंक से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया।  वहां जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  साइट इंजीनियर अल्मोड़ा जिले और कारपेंटर यूपी के निवासी थे।

टनकपुर में गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक में इंजीनियर और कारपेंटर की मौत।

 चंपावत जिले के टनकपुर स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलकर उसमें घुसे साइट इंजीनियर एवं कारपेंटर की दुखद मौत हो गई।  दोनों टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आकर टैंक में मूर्छित हो गए थे।  उन्हें पुलिस को मिली सूचना के उपरांत टनकपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने टैंक से रेस्क्यू कर टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।  अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद निर्माणाधीन संस्था के कार्मिकों में हड़कंप मच गया।

सेप्टिक टैंक में उतरे थे दोनों।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण का कार्य रामपुर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। रविवार को कंपनी के साइट इंजीनियर शिवराज चौहान और कारपेंटर हसन सेफ्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के उपरांत दूसरे टैंक में उतरे थे।  वहां पर साइट इंजीनियर शिवराज चौहान उम्र 28 वर्ष और कारपेंटर हसन सेफ्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए।

सेप्टिक टैंक के अंदर ही बेहोश हो गए थे।

 बहुत देर तक उनके बाहर ना निकलने पर साथी कर्मियों ने टैंक में देखा, तो दोनों वहां पर मूर्छित अवस्था में पड़े थे।  ये देखकर साथी कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना टनकपुर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों को टैंक से निकाल कर टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।  चिकित्सक मानवेंद्र शुक्ला ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।  वहीं पुलिस द्वारा उक्त दुखद घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है।  साथ ही शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा पीएम की कार्रवाई की गई।

उक्त मामले में साथी कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के तीन सेप्टिक टैंकों को बारिश की वजह से बीते पांच माह से नहीं खोला जा सका था।  रविवार को सेफ्टिक टैंक की शटरिंग को खोला गया।  उसी दौरान सेप्टिक टैंक में दोनों के घुसने की वजह से यह दुखद हादसा सामने आया।

पुलिस ने क्या कहा। 

 पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के अनुसार-

टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणधीन गर्ल्स हॉस्टल सेफ्टिक टैंक में अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी रामपुर के साइट इंजीनियर शिवराज चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी मूल निवासी ग्राम चगेटी तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा हाल निवासी घसियारा मंडी टनकपुर और कारपेंटर हसन नौगंवा बिसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के उतरने के उपरांत उनकी मृत्यु हो गई है।  दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है।  दोनों के परिजन रविवार शाम तक टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे। 
-वंदना वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टनकपुर-

दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

वहीं इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजन शोक में डूबे हुए हैं।  साइट इंजीनियर शिवराज चौहान तीन बहनों के इकलौते भाई थे।  वो अविवाहित थे। कारपेंटर हसन भी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।  उनका विवाह नहीं हुआ था।  दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की सांसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000