‘बच जाती मेरे पिता की जान, आखिर 22KM दूर क्यों: वित्त मंत्रालय के अफसर की मौत पर बेटे के सवाल

दिल्ली में रिंग रोड स्थित दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास एक रविवार को BMW कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दिल्ली कैंट के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। नवजोत सिंह की मौत पर उनके बेटे ने सवाल उठाए हैं। मृतक के बेटे नवनूर सिंह का आरोप है कि हादसे के बाद उनके पिता को किसी बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल या एम्स जैसे संस्थान ले जाने की बजाय 22 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं थीं।

उनके माता-पिता को एंबुलेंस की बजाय डिलीवरी वैन में अस्पताल ले जाया गया। सही इलाज न मिलने के कारण पिता की जान चली गई। नवनूर ने बताया कि उनके माता-पिता बंगला साहिब गुरुद्वारे से लौट रहे थे और कर्नाटक भवन में खाना खाने के लिए रुके थे। जब यह हादसा हुआ, तब वे धौला कुआं होते हुए हरि नगर जा रहे थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय, दुर्घटनास्थल से लगभग 22 किलोमीटर दूर एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी मां को गंभीर हालत होने के बाद भी अस्पताल की लॉबी में बैठाया गया, मेरी मां दर्द से चीखती रहीं, जबकि बीएमडब्ल्यू चालक के पति, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया गया। उन्होंने आगे कहा लापरवाही और देरी के कारण मेरे पिता की मौत हो गई। बाद में परिवार ने मां को बेहतर इलाज के लिए वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया।

BMW कार ने बाइक को मारी टक्कर

देश की राजधानी दिल्ली में रिंग रोड स्थित दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास एक रविवार को BMW कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव नवजोत सिंह (52) के रूप में हुई है, जो हरि नगर के निवासी थे।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे धौला कुआं से दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन रोड की ओर ट्रैफिक जाम की सूचना से संबंधित तीन पीसीआर कॉल मिली। दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी और एक बाइक मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास सड़क के डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी, जिसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और उनकी पत्नी लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि कार के सेंट्रल वर्ज से टकराने के कारण अनियंत्रित हुई और बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार बाईं ओर बस से टकरा गए। इसके बाद महिला और उसका पति कैब लेकर घायलों को घटनास्थल से 22 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल ले गए।
फिर पुलिस को न्यू लाइफ अस्पताल से नवजोत सिंह के मृत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अस्पताल पहुंचकर नवजोत सिंह के शव को कब्जे में कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवजोत सिंह भारत सरकार में वित्त मंत्रालय में कार्यरत थे और हरि नगर में रहते थे। उनकी पत्नी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी महिला कार चालक गुरुग्राम के निवासी हैं। पति कारोबारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार गगनप्रीत कक्कड़ चला रही थी। पति परीक्षित कक्कड़ भी उसके साथ था। आरोपी दंपती भी हादसे में घायल हुए हैं। दंपती भी अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस का बयान सामने आया
दिल्ली पुलिस ने कहा कि धारा 281/125B/105/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान एफएसएल टीम और अपराध टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल की भी जांच हो रही है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी महिला और उसका पति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वे घोड़े के चमड़े की काठी, सीट, कवर, बेल्ट आदि बनाने का व्यवसाय करते हैं। आगे की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000