एसपी प्रतापगढ़ का आदेश बेअसर, थानों के मठाधीश ’37-बटालियन’ वाले पुलिस लाइन आने को राजी नहीं

लाइन हाजिर हुए 37 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल में सिर्फ 9 लोगों की 4 दिन बाद तक हो सकी है, लाइन में आमद- प्रतिसार निरीक्षक

प्रतापगढ़। जनपद में कई साल से थानों पर डटे संदिग्ध भूमिका के कारण एसपी के लाइन हाजिर करने के बावजूद ’37-बटालियन’ के मठाधीश अधिकांश लोग पुलिस लाइन आने से परहेज कर रहे हैं। तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन आने के आदेश के बावजूद चौथे दिन तक चौथाई लोग भी लाइन में आमद नहीं करा सके। ये तो पुलिस अधीक्षक के आदेश की तौहीन है।

कोतवाली और थानों में काफी दिनों से मौजूद कार खास सिपाहियों के कतर दिए, पर 

आज भी पुलिस विभाग अनुशासित माना जाता है। इसके बाद भी अधिकारियों के आदेश के बावजूद पब्लिक से व्यवहार, शिकायतों के निस्तारण में अक्सर मनमानी दिखती रही है। जिले में थानेदार, दरोगा से लेकर सिपाहियों तक के ऑनलाइन रुपये के मामले सामने आने के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले भर के सिपाहियों की गोपनीय रिपोर्ट जुटाई। रिपोर्ट चौकाने वाली रही।

करीबियों को लाइन हाजिर करने पर भी छुट्टी देना, बाहर रवानगी करना चर्चा का बना विषय

एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार का शक सही निकला और जो गोपनीय रिपोर्ट कप्तान साहेब के पास आई वह चौकाने वाली रही। गोपनीय रिपोर्ट आते ही कप्तान साहेब की भृकुटी तन गई और कई वाहन चालक, एसओ के कारखास सहित 37 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही सभी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में ज्वाइन करने का फरमान सुनाया।

रिश्वत लेने के मामले में लीलापुर, पूर्व नगर कोतवाल और हथिगवां पुलिस सुर्खियों में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कराई, गोपनीय जांच 

एसपी के आदेश में तबादला भले ही सामान्य माना गया, लेकिन लोगों के बीच इन लोगों की खासी चर्चा हुई। इन्हें ’37-बटालियन’ का नाम देकर इनके कारनामों की चर्चा होने लगी। तीन दिन तक करीब 30 के पुलिस लाइन ज्वाइन न करने पर कंट्रोलरूम जानकारी करने लगा तो पता चला कि कई अवकाश पर चले गए तो कई दूसरे जिलों में विशेष ड्यूटी के लिए रवाना किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार का कहना है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी, बर्दाश्त

सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन में आमद न करने वालों का रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन चौथे दिन शाम तक यह संख्या 10 से कम रही। लोगों में चर्चा है कि थानों पर मठाधीशी करने वाले ’37-बटालियन’ के ज्यादातर लोग पुलिस लाइन आने में अपनी तौहीन समझ रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से थानेदारों के करीब रहने के कारण उन्हें अवकाश मिल गया। इस बाबत पुलिस लाइन के आरआई महेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक ज्यादातर पुलिस कर्मियों ने आमद नहीं कराई है।

कुंडा, नगर, सदर, लालगंज, रानीगंज व पट्टी सर्किल की कोतवाली व थानों में तैनात पुलिस कर्मियों की करतूतें हुई, उजागर

एसपी ने कुंडा कोतवाली के सिपाही जाहर सिंह, विवेक मिश्रा और चालक सुभाष यादव, मानिकपुर के आरक्षी जयनारायण यादव, घनश्याम प्रसाद, हरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह व कांस्टेबल चालक संतोष राय, नवाबगंज के सिपाही विपिन चौधरी और रवि सिंह मुख्य आरक्षी इंदल यादव, चालक दिनेश सिंह संग्रामगढ़ के आरक्षी अजीत कुमार हथिगवां के चालक अमित सिंह समेत 37 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000