अपमान का बोझ न सह सकी छात्रा, रेलवे ट्रैक पर खत्म की जिंदगी, मां बोली- अब हम किसके सहारे जिएंगे…पढ़ें मामला

काकादेव में नौवीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने स्कूल टीचर पर डांटकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानपुर में काकादेव थानाक्षेत्र में गोलचौराहे से श्रम विभाग की ओर सौ मीटर दूर सोमवार की शाम ओंकारेश्वर स्कूल की नवीं की छात्रा ने रेलवे पटरी पर गर्दन रखकर ट्रेन से कटकर जान दे दी।

स्कूली छात्रा का सिर धड़ से अलग देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बैग में कॉपी में लिखे पते से परिजनों को जानकारी दी, तो चीखपुकार मच गई। माता-पिता का आरोप है, कि सोमवार को बेटी के बैग में बुके और चॉकलेट निकलने पर टीचर ने उसे बुरी तरह से डांट दिया था। इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। आवास विकास-एक केशवपुरम निवासी प्राइवेट कर्मी मुकुल आनन्द की बेटी संस्कृति आनन्द (15) जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में नवीं की छात्रा थी।

टीचर ने बुरी तरह से डांट दिया

परिवार में मां साधना व बड़ा भाई अरनव है, जो गोपाल टावर के पास एक कॉलेज में 11 वीं का छात्र है। परिजनों ने बताया कि बेटी को चित्रकारी का काफी शौक था। बताया कि इसी कारण वह सोमवार को स्कूल बैग में बुके बनाकर और चॉकलेट रखकर ले गई थी। मां का आरोप है कि इस पर कक्षा में मौजूद टीचर ने उसे बुरी तरह से अन्य बच्चों के सामने डांट दिया। इसके बाद उन्हें शिकायत करने के लिए स्कूल बुलाया।

बैग किनारे रखकर पटरी पर रख दी गर्दन

वहां उनके सामने में डांटा और पिता से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर मां ने माफी मांगते हुए पत्र लिखकर दिया और स्कूल से वह चली गईं। आरोप है, कि सबके सामने जलील करने पर यह बात बेटी के दिल में चुभ गई। वह छुट्टी के समय 3.45 बजे स्कूल से निकली और घर नहीं पहुंची। करीब 5.30 बजे वह गोल चौराहा पहुंची। यहां रेलवे ट्रैक पर पटरी-पटरी सुनसान इलाके में पहुंची और स्कूल बैग किनारे रखकर पटरी पर गर्दन रख दी। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

दो टुकड़ों में शव देखते ही बगल में गिर गई मां

पुलिस ने जैसे ही परिजनों को सूचना दी वैसे ही घटनास्थल पर मां को पहुंचने में एक-एक सेकेंड भारी लग रहा था। वह जैसे ही मौके पर पहुंची और स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ शव और अलग सिर देखा तो अचेत होकर वहीं बगल में कुछ पल के लिए गिर गई। वहीं पिता सिर पकड़कर फोन पर अपने पिता राजेश आनन्द को जानकारी देते हुए गिर पड़े।

हम तो जी जान लगाकर, बिटिया को अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे थे

बेटी का शव देखकर पिता फूट-फूटकर रोने बिलखने लगा। उनका कहना था कि सैलून के सामानों की सप्लाई का काम करके वह किसी तरह पेट काट-काटकर अपनी होनहार बिटिया को अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे थे, लेकिन ये तुमने क्या कदम उठा लिया। मां-पिता और परिजनों ने स्कूल के टीचर को मौत का जिम्मेदार ठहराया है

                                                                       छात्रा की फाइल फोटो

घर नहीं आई तो ढूंढने निकलने की थी तैयारी लेकिन आ गई खबर

दोपहर 3.45 पर छुट्टी होने के बाद छात्रा जब रोज की तरह घर नहीं पहुंची तो शाम पांच बजे परिजनों को चिंता सताने लगी। वह लोग उसे ढूंढने की तैयारी करने के लिए निकलने वाले थे, लेकिन तब तक पुलिस ने मौत की खबर दी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। चीखते चिल्लाते हुए परिजन मौके पर पहुंचने के लिए साधन से भागे। स्कूल पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। संस्कृति आनंद कक्षा नौ की छात्रा अपनी मां के साथ विद्यालय की छुट्टी के बाद घर के लिए निकल गई थी। इसके बाद घटना कैसे घटित हुई, यह संज्ञान में नहीं हैं। घटना अत्यंत दु:खद है। विद्यालय भी इस घटना से हतप्रभ है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।  -स्कूल की प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी और प्रधानाचार्य राममिलन सिंह

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000