पाकिस्तान ने दिखाया असली चेहरा, आतंकियों के परिवारों को देंगे फाइनल का पैसा, खुद कप्तान ने किया एलान

सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में सलमान अली आगा ने एलान किया कि ‘पूरी पाक टीम की मैच फीस उन परिवारों को दी जाएगी जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए।’ एशिया कप 2025 फाइनल में भारत से पांच विकेट से हारने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का बयान एक बार फिर विवादों में है। सलमान ने न सिर्फ भारतीय टीम के ‘नो हैंडशेक’ फैसले को क्रिकेट का अपमान बताया बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में चौंकाने वाला एलान करते हुए कहा कि पूरा मैच फीस उन परिवारों को दान किया जाएगा जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए। यानी पाकिस्तानी खिलाड़ी आतंकियों के परिवारों को मैच फीस देंगे, क्योंकि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में केवल पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था और उसमें 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया था।

आतंकी मसूद अजहर भी होगा मालामाल?

ऐसे में पाकिस्तान कप्तान का यह बयान उनका असली चेहरा दिखाता है। इस एलान से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी मसूद अजहर भी मालामाल हो जाएगा। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। सलमान आगा ने कहा, ‘हमारी टीम एशिया कप फाइनल की मैच फीस को मई में भारत के हमलों में मारे गए नागरिकों और बच्चों के परिवारों को दान कर रही है।’

सलमान का बेतुका बयान

फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली आगा ने बेतुका बयान देते हुए कहा, ‘भारत ने इस टूर्नामेंट में जो किया, वह बहुत निराशाजनक था। वे हमें नहीं बल्कि क्रिकेट को अनादर कर रहे हैं। अच्छी टीमें ऐसा नहीं करतीं।’ सलमान का इशारा भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान टीम से हाथ न मिलाने और प्री-फाइनल फोटोशूट में शामिल न होने की ओर था। उन्होंने कहा कि खेल में औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी होता है।

सूर्यकुमार पर बचकाने आरोप

सलमान ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर बेतुका आरोप लगाते हुए कहा कि वे निजी तौर पर हाथ मिलाते हैं, लेकिन कैमरों के सामने अलग व्यवहार करते हैं। सलमान का एक झूठ भी सामने आया है। दरअसल, सलमान ने टूर्नामेंट के शुरू में कैप्टेंस मीट का जिक्र किया और कहा, ‘उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में मेरे साथ हाथ मिलाया, लेकिन पब्लिक में, कैमरों के सामने वे ऐसा नहीं करते। मुझे लगता है कि यह उनका निजी फैसला नहीं है, बल्कि उन्हें निर्देश दिए गए हैं।’ जबकि सच तो ये है कि भारतीय कप्तान ने आगा से कभी हाथ मिलाया ही नहीं। इसको लेकर खबरें भी सामने आई थीं।

Asia Cup Controversy: Pakistan Captain Donates Match Fee to terrorist Families Killed in Operation Sindoor

नकवी ट्रॉफी होटल ले गए, (फाइल फोटो)

ट्रॉफी विवाद पर PAK कप्तान का बचाव

सलमान ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी की शर्मनाक हरकतों का बचाव करते हुए भी दिखे। आश्चर्य की बात यह है कि सलमान यहां ये भूल गए कि नकवी पीसीबी अध्यक्ष नहीं, बल्कि एसीसी प्रमुख के तौर पर वहां थे। अपने पद की गरिमा रखना नकवी का काम था। सलमान ने कहा कि भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया इसलिए नकवी उसे लेकर चले गए। उन्होंने कहा, ‘आप ट्रॉफी नहीं लेंगे तो वो आपको कैसे देंगे? जो हुआ, वह उसी का नतीजा था।

आतंक और आतंकियों के साथ खड़ा पाकिस्तान

सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में सलमान अली आगा ने एलान किया कि ‘पूरी पाक टीम की मैच फीस उन परिवारों को दी जाएगी जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए।’  सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर बवाल मच गया है। भारतीय फैंस लिख रहे हैं कि पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आतंक के खिलाफ नहीं बल्कि आतंक के साथ खड़ा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000