सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची हुई जारी: जानिए किसे-कहां का बनाया गया उम्मीदवार

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सरकार में और जदयू में जो भी निर्णय होता है, मुख्यमंत्री की अनुमति और सहमति के बाद ही होता है। वह लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हैं, सभी से चर्चा करते हैं, सभी का फीडबैक लेते हैं, उसके बाद ही अंतिम निर्णय लेते हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद से जारी तनाव के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें मंत्री श्रवण कुमार, विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। जदयू के टिकट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके अनंत सिंह का भी नाम इस लिस्ट में है। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि जदयू की पहली सूची आज जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार 16 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने स्थिति की सही समीक्षा करने के बाद पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। हमारी दूसरी सूची भी एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी।

जानिए लिस्ट में किसे-कहां से बनाया गया उम्मीदवार…

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव
2 बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता
3 सिहेंश्वर (अ.जा.) रमेश ऋषिदेव
4 मधेपुरा कविता साह
5 सोनबरसा (अ.जा.) रेजाउल साद
6 महिषी गुंजन साह
7 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) अतिरेक कुमार
8 बेनीपुर विनय कुमार चौधरी
9 दरभंगा ग्रामीण ईश्वर मंडल
10 बहादुरपुर मदन साहनी
11 गायघाट कोनाल सिंह
12 मीनापुर अजय कुमार
13 सकरा (अ.जा.) अमित कुमार
14 कोठी अजीत कुमार
15 कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय
16 भोरे (अ.जा.) सुनील कुमार
17 हथुआ रामसेवक सिंह
18 बरौली मंजुली सिंह
19 जीरादई भीषम कुशवाहा
20 रघुनाथपुर विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह
21 बड़हरिया इन्द्रदेव पटेल
22 महाराजगंज हेम नारायण साह
23 एकमा धुरन सिंह
24 मांझी रंजीत सिंह
25 परसा छोटे लाल राय
26 वैशाली सिद्धार्थ पटेल
27 राजापाकर (अ.जा.) महेंद्र राम
28 महनार उमेश सिंह कुशवाहा
29 कल्याणपुर (अ.जा.) महेश्वर हजारी
30 वारिसनगर मांजरीक मृणाल
31 समस्तीपुर अश्वमेध देवी
32 मोरवा विद्यसागर सिंह निषाद
33 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
34 विभूतिपुर रवीना कुशवाहा
35 हसनपुर राज कुमार राय
36 चेरिया बरियारपुर अभिषेक कुमार
37 मटिहानी राजकुमार सिंह
38 अलौली (अ.जा.) रामचंद्र सदा
39 खगड़िया बब्लू मंडल
40 बेलदौर पन्ना लाल पटेल
41 जमालपुर चंदन मंडल
42 सूर्यगढ़ा रामानन्द मंडल
43 शेखपुरा रंजीत कुमार सोनी
44 बरबीघा कुमार पुष्पंजय
45 अस्थावां जितेन्द्र कुमार
46 राजगीर (अ.जा.) कौशल किशोर
47 इस्लामपुर रूहैल रंजन
48 हिलसा कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
49 नालंदा श्रवण कुमार
50 हरनौत हरिनारायण सिंह
51 मोकामा अनंत सिंह
52 फुलवारीशरीफ (अ.जा.) श्याम रजक
53 मसौढ़ी (अ.जा.) अरुण मांझी
54 संदेश राधा चरण साह
55 जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
56 डुमरांव राहुल सिंह
57 राजपुर संतोष कुमार निराला

एनडीए पूरी तरह एकजुट है

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अब तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाया है। एनडीए पूरी तरह एकजुट है और हमारा उद्देश्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। बिहार के लोग भी एनडीए की डबल इंजन सरकार का फायदा देख रहे हैं और अब वे पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 16 अक्तूबर से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। आप देखिएगा सीएम नीतीश के इस अभियान से राज्य में एक अलग माहौल देखने को मिलेगा। एनडीए का उद्देश्य है कि बिहार के विकास की रफ्तार को बनाये रखना। मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का जो वादा किया है, उसे पूरा करना। बिहार में जो कई महत्वपूर्ण सिक्स-लेन हाइवे बन रहे हैं, विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहे हैं, उन्हें समय से पूरा करना।

जदयू में किसी तरह मतभेद नहीं

वहीं जदयू में अंदर तनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर किसी भी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि जदयू में किसी प्रकार की कोई अंदरूनी समस्या नहीं है। पार्टी में जो भी निर्णय लिए जाते हैं, वह नीतीश कुमार की सहमति से ही होते हैं। वह एक लोकतांत्रिक नेता हैं, तानाशाही प्रवृत्ति के नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की भी कमान संभाले हुए हैं और जदयू की भी कमान संभाले हुए हैं।

एनडीए को इतना प्रचंड बहुमत आने वाला है

संजय झा ने दावा किया कि इस बार एनडीए को इतना प्रचंड बहुमत आने वाला है, कि 2010 का रिकार्ड भी पीछे छूट जाएगा। विपक्ष को भी पता है कि इस बार लोगों का फीडबैक क्या है, महिलाओं और युवाओं का मूड कैसा है और रिजल्ट कैसा आने वाला है। इसलिए पूरा विपक्ष दहशत में है। मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग एजेंडा बेस्ड नैरेटिव चलाने की कोशिश कर रहे हैं। निराधार खबरें चला कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

जानिए, एनडीए में किसके खाते में कितनी सीटें

बता दें कि इस चुनाव में एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें दी गई हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000