राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को ट्रक में बैठकर हेरोइन की डील करते हुए गिरफ्तार किया है।
राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को ट्रक में बैठकर हेरोइन की डील करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की हेरोइन समेत कई सामान जब्त किए हैं।
सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ट्रैफिक थाने के पास एक ट्रेलर वाहन में बैठकर हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही आमानाका थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की।
थोड़ी ही देर में दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के तरणतारण जिले के निवासी हैं। सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक ट्रैफिक थाने के पास एक ट्रेलर वाहन में बैठकर हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही आमानाका थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। थोड़ी ही देर में दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के तरणतारण जिले के निवासी है।