पर्ची बांटने पर हुआ हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्ची बांटने के आरोप में पुलिस ने लिया हिरासत में

बिहारशरीफ के अंबेर क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्ची बांटने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने एसआई पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान बिहारशरीफ में गुरुवार को पर्ची बांटने को लेकर बवाल हो गया। वार्ड 16 के अंबेर क्षेत्र में बूथ संख्या 226 से 232 के पास चार भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने पुलिस पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया।

‘उनके कार्यकर्ता मतदाताओं को वोटर स्लिप दे रहे थे’

जानकारी के अनुसार, बिहार थाना के एसआई रवि कुमार ने उन चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जो बूथ के पास मतदाताओं को वोटर स्लिप बांट रहे थे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि “एसआई रवि कुमार आरजेडी समर्थक हैं और जानबूझकर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं।

वे अंबेर तीन-मुहानी पर थे, जहां उनके कार्यकर्ता मतदाताओं को वोटर स्लिप दे रहे थे, जिस पर नाम और बूथ नंबर लिखा था। इस दौरान एसआई ने चार लड़कों को पकड़ लिया और धमकाते हुए कहा कि ‘यहां काम नहीं करने देंगे, वोट डालने नहीं देंगे।’” उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने प्रशासन से की है।

‘हम मतदाताओं की मदद के लिए खुद पर्ची बनाकर दे रहे थे’

वहीं, वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि कार्यकर्ता बूथ से करीब 150 मीटर की दूरी पर पर्ची बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि “बीएलओ द्वारा घर-घर पर्ची नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए हम मतदाताओं की मदद के लिए खुद पर्ची बनाकर दे रहे थे।”

आशीष रंजन ने आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार ने जबरदस्ती चार लोगों को हिरासत में लिया और वोटर लिस्ट व पर्चियां भी जब्त कर लीं। उन्होंने यह भी कहा कि दारोगा ने उन्हें जानने के बावजूद हाथापाई की और धमकी दी। इस पूरे मामले में सदर डीएसपी नुरुल हक ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000