बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, आइये जानते हैं कौन-कौन दे रहे एक दुसरे को भीषण टक्कर

आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सरकार में मंत्री बनाए गए 16 नेताओं का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। इनमें से दो सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय अब तक विधान परिषद सदस्य हैं। बाकी 14 मंत्री मौजूदा विधायक हैं। बिहार में पहले चरण में 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग शुरू हो गई। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग जारी है। आज पहले चरण में 16 मंत्रियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। आइये जानते हैं इन 16 मंत्रियों के सामने कौन-कौन टक्कर दे रहा है।

विधानसभा 2020 में वोटिंग (%) 2025 (11 बजे तक)
सोनवर्षा 53.73 27.69%
दरभंगा (सदर) 55.79 23.90%
जाले 54.14 29.15%
कुढ़नी 64.18 29.33%
साहेबगंज 59.56 29.36%
भोरे 53.98 29.60%
अमनौर 56.57 32.10%
सीवान 54.42 27.20%
कल्याणपुर 57.93 29.88%
सरायरंजन 60.86 28.75%
बछवाड़ा 60.87 31.00%
बिहारशरीफ 48.51 23.00%
नालंदा 54.68 29.14%
बांकीपुर 35.91 13.80%
लखीसराय 52.78 29.92%
तारापुर 55.00 29.62%

 

सहरसा जिले की सोनवर्षा सीट से जदयू के रत्नेश सदा के सामने कांग्रेस की सरिता देवी चुनाव मैदान में हैं। इस आरक्षित सीट पर जनसुराज ने भी दुसाध जाति के रिटायर्ड टीचर सत्येन्द्र हाजरा को उतारा है। दरभंगा (सदर) से भाजपा के संजय सरावगी के सामने विकासशील इंसान पार्टी के उमेश सहनी हैं। वह मुकेश सहनी की जाति से हैं, यानी मल्लाह हैं। जन सुराज से रिटायर्ड आईजी आरके मिश्रा मैदान में हैं। प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी मैदान में हैं।

भितरघात से लड़ना ही बड़ी चुनौती है। जाले से भाजपा के जिवेश कुमार के सामने कांग्रेस के ऋषि मिश्रा मैदान में हैं। यह राजद में थे और अंतिम समय में कांग्रेस का टिकट लेकर उतरे हैं। पिछली बार कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मशकूर अहमद रहमानी इस बार निर्दलीय मैदान में हैं। मुस्लिम वोट पर सबकुछ निर्भर करता है। जनसुराज ने लोहार जाति के रंजीत शर्मा को चुनाव में उतारा है। कुढ़नी से भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के सामने राष्ट्रीय जनता दल के बबलू कुशवाहा उतारे गए हैं। जनसुराज ने यहां से मोहम्मद अली इरफान को मैदान में उतारा है।

सीवान से भाजपा के मंगल पांडेय के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने अवध बिहारी चौधरी को उतारा है। अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार के समय विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। यहां जन सुराज ने भाजपा को राहत दी है। राजद-कांग्रेस के कोर वोट बैंक मुस्लिम धर्म के शेख वर्ग से बिजनेसमैन इंतक़ाब अहमद को उतारा गया है।  लखीसराय से भाजपा के विजय कुमार सिन्हा के सामने कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीष मैदान में हैं।

भाजपा के कोर वोटर को ध्यान में रखते हुए जन सुराज ने यहां भूमिहार वर्ग के शिक्षाविद् सूरज कुमार को टिकट दिया है। तारापुर से भाजपा के सम्राट चौधरी के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने अरुण साह को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर जन सुराज का निशाना भाजपा के कोर वोटर हैं, इसलिए उसने राजपूत चिकित्सक को मैदान में उतारा है। डॉ. संतोष सिंह यहां सम्राट चौधरी और अरुण साह से मुकाबिल हैं।

गोपालगंज की भोरे से जदयू के सुनील कुमार के सामने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, यानी भाकपा माले ने प्रत्याशी उतारा है। भोरे से माले ने पासवान जाति के धनंजय को प्रत्याशी बनाया है। यहां से जन सुराज प्रत्याशी प्रीति किन्नर के उतारे जाने के बाद यह सीट चर्चा में है।  वहीं सारण की अमनौर से भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील राय को उतारा है। भाजपा के कोर वर्ग भूमिहार जाति को साधने के लिए जन सुराज ने यहां से राहुल सिंह को टिकट दिया है।

समस्तीपुर

यहां की कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी से मुकाबले के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, यानी भाकपा माले ने रंजीत राम को मैदान में उतारा है। रंजीत राम रविदास वर्ग से आते हैं। जन सुराज ने यहां उप मेयर राम बालक पासवान को उतारा है।

वहीं सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी से राष्ट्रीय जनता दल के अरविंद सहनी मैदान में हैं। सरायरंजन से भाजपा के कोर वोटर और विजय कुमार चौधरी के वर्ग के वोटरों को निशाने पर रखते हुए ब्राह्मण सज्जन मिश्रा को उतारा गया है।

बेगूसराय

बेगूसराय की बछवाड़ा से भाजपा के सुरेंद्र मेहता के सामने भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश राय हैं। अवधेश राय यादव जाति से हैं। जन सुराज ने यहां पर दोनों प्रतिद्वंदियों के लिए मुसीबत की तैयारी की है। यहां से भूमिहार वर्ग के रामोद कुंवर को उतारा गया है, जो माले नेता रहे हैं।

नालंदा

बिहारशरीफ से भाजपा के डॉ. सुनील कुमार के सामने भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी ने शिव कुमार यादव को उतारा है। जन सुराज ने यहां कुशवाहा वर्ग के पूर्व मेयर दिनेश कुमार को मैदान में उतारा है।वहीं नालंदा से जदयू के श्रवण कुमार के सामने कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद् सदस्य और कुर्मी जाति की प्रत्याशी कुमारी पूनम सिन्हा जन सुराज के लिए मैदान में हैं।

पटना

यहां की बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है। यह सीट पिछली बार कांग्रेस के पास थी। अंतिम समय में कांग्रेसी रेखा गुप्ता ने राजद से नामांकन भर सदस्यता ली। जन सुराज ने भाजपा को निशाने पर लेने के लिए यहां से भूमिहार जाति की वंदना कुमारी को उतारा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000