आतंकीयों का यूपी कनेक्शन: छह साल से ले रहा था दीनी तालीम, 40 दिन की जमात में भी गया था आतंकी

गुजरात एटीएस द्वारा अहमदाबाद में पकड़े गए तीन युवकों में शामिल झिंझाना निवासी आज़ाद शेख की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने कहा कि उसका पहले किसी संगठन या आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं रहा। युवक छह साल तक बुढ़ाना मदरसे में दीनी तालीम लेता रहा।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संपर्कों की जांच कर रही हैं। गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस द्वारा पकड़े गए तीन आतंकियों में शामिल आजाद शेख  कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान का रहने वाला है। आजाद ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित मदरसे से कारी की दीनी तालीम हासिल की। अगस्त महीने में वह दिल्ली मरकज से 40 दिन की जमात में कोलकाता गया था। उसके बाद अब सात नवंबर को वह बुढ़ाना जाने की कहकर निकला था।

आजाद शेख चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का है। पिता सुलेमान शेख और सबसे बड़ा भाई शहजाद राजमिस्त्री का कार्य करता है। दोनों ने बताया कि आजाद ने बुढ़ाना में कोतवाली के निकट मदरसे में कारी की पढ़ाई पूरी की। वह पिछले तीन माह से घर पर ही रहकर राजमिस्त्री के काम में हाथ बंटा रहा था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे फोन पर एटीएस अहमदाबाद ने आजाद के पकड़े जाने की सूचना दी।

शाम को झिंझाना पुलिस ने आजाद के बारे में जानकारी ली। शहजाद ने बताया कि उसका भाई आजाद सात नवंबर को घर यह कहकर निकला था कि वह बुढ़ाना जा रहा है। शाम को उसने फोन पर बताया कि उसे बुखार आ गया है, वह अगले दिन आएगा। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ था। पिता सुलेमान ने बताया कि आजाद का इससे पहले किसी से कोई संपर्क नहीं था, न ही किसी भी मामले में वह पकड़ा गया है।

अचानक से इस तरह से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में पकड़े जाना उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उन्हें इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। पहले कभी गुजरात जाने की भी जानकारी नहीं है। सुलेमान का कहना है कि आशंका है कि उसके बेटे को झूठा फंसाया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अहमदाबाद में पकड़े गए तीन आतंकियों में से आजाद शेख के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। उसके बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

आजाद अविवाहित, बड़े भाई और बहन शादीशुदा

झिंझाना कस्बे के शेखा मैदान निवासी 20 वर्षीय आजाद शेख अविवाहित है। बड़े भाई शहजाद की शादी बुढ़ाना कस्बे में शबनम के साथ हुई है, जबकि बड़ी बहन शहजादी की शादी मेरठ में हुई है। आजाद से छोटा भाई सुहेल व शुएब और सबसे छोटी 12 साल की बहन सुमैया है।

आजाद के पिता सुलेमान ने बताया कि वह बड़े बेटे शहजाद के साथ वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ में राज मिस्त्री का कार्य कर रहे हैं। शहजाद ने बताया कि जिस समय दोपहर में उसके पास अहमदाबाद से फोन आया तो वह लोनी रिश्तेदारी में शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे।  पिता उस समय बहालगढ़ में थे, उन्हें फोन पर आजाद के पकड़े जाने की जानकारी दी तो वे शाम को घर पहुंचे।

छह साल से ले रहा था दीनी तालीम

पिता सुलेमान ने बताया कि आजाद करीब छह साल से बुढ़ाना मदरसे में रहकर दीनी तालीम ले रहा था। वहां पढ़ते हुए वह सप्ताह में बृहस्पतिवार को घर आता था और शनिवार को बुढ़ाना चला जाता था। आजाद 2019 से बुढ़ाना के मदरसे में रहकर दीनी तालीम ले रहा था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि उप्र एटीएस लखनऊ गुजरात की एटीएस से संपर्क कर आजाद के बारे में जानकारी ले रही है। फिलहाल आजाद को गुजरात की एटीएस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

जांच एजेंसियों ने झिंझाना में डाला डेरा

आजाद के अहमदाबाद में पकड़े जाने के बाद पुलिस के साथ जांच एजेंसियों ने भी डेरा डाल लिया है। जांच एजेसियां कस्बे में आजाद और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं। आजाद की गिरफ्तारी को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

   

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000