पुलिस थाने में हुआ धमाकेदार ब्लास्ट: लोंगो के उड़े चीथड़े, कई सौ फीट दूर मिले शरीर के अंग

श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है। 20 पुलिसकर्मियों समेत 27 घायल हुए हैं। ये वही पुलिस थाना है, जिसकी जांच में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात जोरदार धमाका हुआ।

धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब अधिकारी ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे से नमूने निकाल रहे थे।अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट शुक्रवार देर रात हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी शामिल हैं।

अब तक विस्फोट स्थल से नौ शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब कर्मचारी हरियाणा के फरीदाबाद से लाई गई विस्फोटक सामग्री से नमूने निकाल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के घर से बरामद 360 किलोग्राम विस्फोटक के एक हिस्से की जांच चल रही थी।

इसके तहत नमूना लिया जा रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। बरामद किए गए कुछ विस्फोटकों को पुलिस की फोरेंसिक लैब में रखा गया है, जबकि 360 किलोग्राम विस्फोटक का बड़ा हिस्सा पुलिस थाने में रखा गया था, जहां आतंकी मॉड्यूल का प्राथमिक मामला दर्ज किया गया था।

अक्तूबर के मध्य में नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को धमकी देने वाले पोस्टर दिखाई देने के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। इस घटना को एक गंभीर खतरा मानते हुए श्रीनगर पुलिस ने 19 अक्तूबर को मामला दर्ज किया और एक जांच के लिए टीम का गठन किया था।

शुक्रवार की रात हुआ धमाका इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गई। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज सात किलोमीटर दूर राजबाग, पुराना सचिवालय, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी। थाने में और इसके बाहर खड़े वाहनों में आग लग गई।

धमाके में घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की भीषण लपटें दूर तक दिखाई दीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा। चारों ओर अफरा-तफरी बनी हुई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000