सांकेतिक फोटो दिल्ली कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक की पुत्रवधू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट छोड़ा, जानिए आखिर क्या थी वजह? By Khulasa India News Desk Last updated Nov 26, 2025 478 दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों के एक 14 साल का लड़का है। आरोप है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। दिल्ली में एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से जुड़ी महिला की खुदकुशी ने सनसनी फैला दी है। कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार श्याम को खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों के एक 14 साल का लड़का है। आरोप है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुदखुशी 478 Share