प्रतापगढ़ में यातायात ब्यवस्था हुई धड़ाम, शहर की सभी सड़कों पर लग रहा भीषण जाम, सिनेमा रोड़ पर लगता है, अक्सर जाम

प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर क्षेत्र में सिनेमा रोड़ पर शिव मंदिर से आत्रेय एकेडमी तक अक्सर जाम लगा रहता है। कभी शिव मंदिर के पास ठेलेवाले और फुटपाथ पर सब्जी लगाने वाले और आड़े तिरछे और रांग साइड से बाइक वालों के घुसने से जाम लग जाता है तो कभी लग्जरी चार पहिया वाहन के आ जाने से जाम लग जाता है। लोग घंटो जाम के झाम से जूझते हैं, तब कहीं जाकर अपने गंतब्य स्थल तक पहुँच पाते हैं। फिर भी ऐसी समस्याओं से पुलिस प्रशासन बेखबर है।

सबसे बड़ी समस्या आत्रेय एकेडमी में सुबह स्कूल टाइम में आने वाले बच्चों के अभिभावक जो अपने वाहन को सड़क के बीच मे ही खड़ी करके अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने कैम्पस के अंदर चले जाते हैं और जब तक वापस नहीं आते तब तक सड़क पर जाम लग जाता है। ऐसे ही दोपहर में स्कूल की छुट्टी के समय होता है। ये नजारा उसी समय का है। एक बाइक जिस पर अधिवक्ता का लोगो लगा था और उसके स्वामी अपनी बाइक बीच सड़क पर खड़ी करके कैम्पस के अंदर चले गए थे, जिससे जाम लगा।

आत्रेय एकेडमी की बसें भी जब स्कूल कैम्पस में सुबह बच्चों को एकत्र करके आती हैं और कैम्पस में प्रवेश करती हैं, तब भी जाम के झाम से आमजन को परेशान होना पड़ता है। दोपहर में भी छुट्टी के दौरान भी ऐसे हालात उत्पन्न होते हैं। आत्रेय एकेडमी में गेट पर सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं खड़ा रहता कि उनके कैम्पस में जब कोई अभिभावक अपने बच्चे को छोड़ने अथवा लेने आये तो वह बीच सड़क पर गाड़ी न खड़ी करके आये।

यातायात को संभालने वाले यातायात विभाग के जवान को ऐसी समस्याओं से कोई लेना देना नहीं होता। जबकि यातायात विभाग के जवान को अधिकार है कि ऐसी गाड़ियों का चालान करे। साथ ही आत्रेय एकेडमी के प्रबंधक और प्राचार्य को नोटिस जारी करे। यदि आत्रेय एकेडमी के प्रवेश द्वार के सामने गाड़ी सड़क पर खड़ी करके कोई अभिभावक स्कूल कैम्पस में जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाए। ताकि उन्हें सबक मिल सके और वह ऐसी गलती फिर से करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000