BHU में बवाल ! छात्रों ने किया दो घंटे तक पथराव-मारपीट, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कैंपस में मंगलवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। मामूली सी बात पर शुरू हुए विवाद के बाद छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कैंपस में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की, जबकि छात्रों ने घंटों तक पथराव किया। फिलहाल, कैंपस में शांति है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और पीएसी जवानों को तैनात किया गया है।

दोनों तरफ से हुई बहसबाजी से बिगड़ गई, स्थिति

दरअसल, विवाद छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच बहस से शुरू हुआ था। कैंपस में एक गाड़ी वाले ने राजाराम हॉस्टल में रहने वाले छात्र को टक्कर मार दी थी। उस छात्र के समर्थन में बिड़ला हॉस्टल के छात्र और कुछ अन्य छात्र विरोध करने लगे। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड में जाकर एप्लीकेशन देने और अपनी बात रखने की कोशिश की, तभी दोनों तरफ से हुई बहसबाजी से स्थिति बिगड़ गई।

BHU में बवाल

इस बीच देखते ही देखते तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया। बिड़ला चौराहे से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथों में रॉड-डंडे लिए छात्रों ने जमकर पथराव किया। इतना ही नहीं, छात्रों ने एलडी चौराहे पर सुरक्षाकर्मियों के लिए रखी कुर्सियों भी तोड़ दी। सड़क किनारे पार्क हुए कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस की लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए है।

‘अब स्थिति नियंत्रण में’

स्थिति जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड से नहीं संभली तो बीएचयू प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। कैंपस में दस चौकी और पांच थानों के साथ-साथ पीएसी बुलाई गई। एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में पूरे कैंपस में पुलिस ने गश्त किया। फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। BHU कैंपस विवाद की जानकारी देते हुए ACP गौरव कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच झगड़ा हुआ था। हालात बिगड़ने पर प्रॉक्टर सर ने हमें बुलाया था। अब स्थिति नियंत्रण में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000