देर रात लगी तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, दूसरी मंजिल में तीन बेटों संग फंसे बुजुर्ग

लखनऊ के चिनहट इलाके में मंगलवार देर रात आग लग गई। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों का नुकसान हुआ। चिनहट में मटियारी तिराहा स्थित तीन मंजिला इमारत के भूतल पर बनी परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पल में इसने बगल में मिठाई की दुकान और इमारत के दूसरे तल को चपेट में ले लिया। दूसरे तल पर मौजूद 85 वर्षीय बुजुर्ग तीन बेटों के साथ एक घंटे तक फंसे रहे।

दमकल कर्मियों ने किसी तरह इन्हें निकाला। छह गाड़ियां दो घंटे में आग पर काबू पा सकीं। मटियारी तिराहे पर अवधेश अवस्थी की तीन मंजिला इमारत है। इसके भूतल पर उनकी अवस्थी किराना स्टोर नाम से दुकान है। दूसरे तल पर अवधेश के तीन बेटे और 85 वर्षीय पिता रहते हैं। सोमवार रात अवधेश दुकान बंद कर कहीं चले गए थे। रात करीब 10:45 बजे शॉर्ट सर्किट से धमाके के बाद दुकान से लपटें उठने लगीं। पड़ोसी अयोध्या प्रसाद यादव ने पास में रहने वाले अवधेश के कर्मचारियों को जानकारी दी। कर्मियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी।

लोग खुद भी आग बुझाने के प्रयास करने लगे। इस बीच आग भड़क गई और लपटों ने दूसरे तल को भी चपेट में ले लिया। आग के साथ धुएं के कारण दूसरे तल पर सो रहे अवधेश के पिता और तीन बेटों की नींद टूट गई। कमरे से निकलने पर आग की लपटों को देख सभी घबरा गए। इस बीच एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धुएं के कारण दमकलकर्मियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। वे ब्रीथिंग ऑपरेटर सेट पहनकर दूसरी मंजिल में दाखिल हुए और चारों को सुरक्षित निकाला। करीब एक बजे दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000