6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड, दरिंदगी की हदें पार, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

गुजरात में राजकोट जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अटकोट में एक छह साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी हैवानियत दोहराई गई है। आरोपी ने पहले बच्ची का दुष्कर्म करने की कोशिश की और फिर नाकाम रहने पर मासूम के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। यह घटना 4 दिसंबर को हुई थी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है आरोपी

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय रामसिंह तेरसिंह के रूप में की गई है, जो कि मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की गई और आखिरकार आरोपी तेरसिंह को पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता बच्ची का परिवार मूल रूप से दाहोद जिले का रहने वाला है और वह अटकोट के एक गांव में खेत में मजदूरी का काम करता है।

बच्ची के चिल्लाने पर उसके गुप्तांग में डाल दी रॉड

घटना वाले दिन जब पीड़िता का परिवार खेत में काम कर रहा था तो उसी दौरान तेरसिंह चुपचाप वहां आया और बच्ची को उठा कर ले गया। उसने खेत के पास ही बच्ची का मुंह दबा कर उसका बलात्कार करने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही पीड़िता चिल्लाने लगी तो तेरसिंह ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इसके बाद तेरसिंह बच्ची को वहीं लहूलुहान छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

कुछ देर बाद बच्ची का परिवार उसे ढूंढता हुआ वहां पहुंचा और उन्होंने बच्ची को जख्मी हालत में वहां पड़ा हुआ पाया। परिवार तुरंत बच्ची को लेकर राजकोट के अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

10 संदिग्धों को बच्ची के सामने पेश किया

पुलिस ने दस टीमें बनाई और 100 लोगों से पूछताछ की। इसके बाद 10 संदिग्धों को बाल विशेषज्ञों के साथ बच्ची के सामने पेश किया गया। इस दौरान बच्ची ने आरोपी तेरसिंह की पहचान कर ली। आरोपी के एक बेटी और दो बेटे हैं और वह जिस खेत में घटना हुई उसके बगल वाले खेत में काम करता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000