हरियाणा ससुराल वालों से हुई लड़ाई तो गुस्से में पत्नी को जिंदा जलाया By Pratibha Rajdar On Dec 10, 2025 162 हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 44 साल के आदमी ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिससे नाराज होकर पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। यह मामला रायसीना गांव के भोन्डसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। सोमवार को पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तारी कर लिया गया है। पहले जमकर पीटा फिर लगा दी आग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आनंद के रूप में हुई है और उसने 30 नवंबर को अपनी 37 वर्षीय पत्नी नीतू की हत्या कर दी थी। घटना वाले दिन आरोपी शराब पीकर घर आया और नीतू से झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आनंद ने नीतू के साथ मारपीट शुरू कर दी। आनंद ने नीतू को बुरी तरह से पीटा और फिर अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर उसे नीतू पर छिड़का और आग लगा दी। अपराध 162 Share