लड़की के चक्कर में दोस्त बना दुश्मन, युवक के हाथ-पैर और सिर काटकर कुएं में फेंके

गुजरात से हत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवक पिछले कई दिनों से लापता था और अब उसकी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही है।

गुजरात के नखत्राणा स्थित मुरु गांव में रहने वाला रमेश महेश्वरी 6 दिन से लापता था। परिजनों ने 2 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच में शक की सुई रमेश के दोस्त किशोर की तरफ घूमी और पुलिस के डर से किशोर ने सारा सच उगल दिया।

किशोर ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच एक महिला को लेकर झगड़ा हो गया था। लड़ाई इतनी बढ़ी कि किशोर ने रमेश का कत्ल कर दिया।

आरोपी ने कबूला गुनाह

गुजरात पुलिस के अनुसार, किशोर ने एक महिला को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। किशोर उस महिला पर रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था। महिला ने इसकी जानकारी रमेश को दी, जिसके कारण रमेश और किशोर में लड़ाई हो गई और दोस्त ही दोस्त के खून का प्यासा बन गया। किशोर ने उसी समय रमेश को जान से मारने का फैसला कर लिया था।

बेरहमी से की हत्या

किशोर ने पुलिस को बताया कि पहले वो रमेश को गांव से बाहर ले गया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद किशोर ने रमेश का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके हाथ और पैर भी काट दिए। शरीर के सभी टुकड़ों को एक बोरवेल में फेंक दिया और धड़ को जलाकर राख कर दिया।

पुलिस ने बरामद किया शव

पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। किशोर की बताई हुई जगह से पुलिस ने रमेश का शव भी बरामद कर लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000