तेज़ रफ़्तार टैंकर का कहर, पाँच सौ मीटर घसीटा बाइक, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सड़क हादसे में बेदूपारा के पास बेकाबू टैंकर के नीचे 12 घंटे से फंसा खलासी का शव जेसीबी की मदद से निकाला गया। हादसा बुधवार रात हुआ, जब एक बेकाबू टैंकर ने पहले मोटरसाइकिल को 500 मीटर तक घसीटते हुए टेंपो को टक्कर मारी।

इसके बाद टैंकर ने स्कॉर्पियो, डिजायर और दो अन्य मोटरसाइकिलों को भी टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान 12 लोग घायल हो गए और हाईवे पर अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और टैंकर चालक को पीटने का प्रयास किया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।

घायल हुए 12 लोग, छह को रेफर

हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए। इनमें चांदा कोतवाली क्षेत्र के हीरामती (50), रवि (26), अरुण (21), प्रतीक तिवारी (27), अनुभव तिवारी (21), सुशील (28), वाराणसी के सुखराम (40), विपिन मौर्य (35), अरौला के रोशन सिंह (32), सौरभ (25) और चितावनपुर के अजय दुबे (35) शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें से सुशील, विपिन मौर्य, रोशन सिंह, सौरभ, सुखराम और अरुण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

घटना में खलासी रचित कुमार का शव टैंकर के नीचे फंसा मिला। पुलिस ने इसे जेसीबी की मदद से ही बाहर निकाला। शव 12 घंटे बाद मिलने से पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि टैंकर चालक सीतापुर निवासी सुधीर (32) को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक खलासी की पहचान सीतापुर निवासी रचित कुमार के रूप में हुई।

हादसे के पीछे नशे की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि टैंकर चालक नशे में था। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन टैम्पो, स्कॉर्पियो और बाइक शामिल हैं। सभी वाहन परखच्चे हो गए। घायलों में सुखराम पेशे से टेंपो चालक हैं। रवि अपनी मां के साथ दवा लेने घर जा रहे थे। विपिन अयोध्या से वाराणसी अपने घर डिजायर कार से जा रहे थे। अजय दुबे अपने घर लौट रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000