7 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारकर जंगल में फेंका, पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर जंगल से बरामद किया शव

महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व में महेंद्रगढ़ पुलिस ने मानवीय संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए, हिट एंड रन के एक अति संवेदनशील मामले का त्वरित भंडाफोड किया है। पुलिस ने न केवल रात के घनघोर अंधेरे में घंटों की मशक्कत के बाद 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव बरामद किया, बल्कि आधुनिक तकनीक के सहारे आरोपी चालक की पहचान कर उसको भी ट्रेस कर लिया है। घटनाक्रम 8 दिसम्बर देर शाम का है, जब फ्रेंड्स ईंट भट्टा, बचीनी निवासी राजेंद्र कुमार ने थाना सदर में सूचना दी कि एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसकी बेटी (उम्र करीब 6-7 साल) को टक्कर मार दी है और घायल अवस्था में बच्ची को अपने साथ लेकर फरार हो गया है।

कई थानों की संयुक्त टीम की गई गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से थाना सदर महेंद्रगढ़, थाना सतनाली, थाना शहर महेंद्रगढ़ और सीआईए की संयुक्त टीमों का गठन किया। जांच में सामने आया कि आरोपी चालक ने एक्सीडेंट के बाद साक्ष्य मिटाने और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से बच्ची को माधोगढ़ चौकी से आगे जंगल में फेंक दिया था।

शव की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक व्यापक सर्च आपरेशन चलाया गया। करीब 100 पुलिसकर्मियों ने माधोगढ़ चौकी से आगे माधोगढ़–सतनाली रोड पर लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

टॉर्च की रोशनी से चलाया सर्च ऑपरेशन

कड़ाके की ठंड और रात के अंधेरे में पुलिस के जवान टॉर्च की रोशनी में चप्पा-चप्पा छानते रहे। यह कार्रवाई इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि जंगल का क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाने की प्रबल आशंका थी। पुलिस की अथक मेहनत रंग लाई और रात करीब 11 बजे बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।

इसके साथ ही, पुलिस ने तकनीकी जांच में भी तेजी दिखाई, सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच से आरोपी के कैंटर का नंबर पता चला। इसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी मालिक से संपर्क कर आरोपी चालक की पहचान की। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है और आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

हड़ताल बनी बाधा, नारनौल में हुआ पोस्टमार्टम

चिकित्सकों की हड़ताल होने के कारण मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ अस्पताल में नहीं हो पाया। पोस्ट मार्टम के लिए नारनौल भेजा गया। जिसके बाद नारनौल नागरिक अस्पताल में मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000