20 लाख की लालच में हाथ-पैर तुड़वा अस्पताल पहुंचा: कानपुर में 40 लाख के लिए युवक को किया था किडनैप, जानिए कैसे फंसे रीलबाज आरोपी

कानपुर में 20 लाख रुपए की लालच में किडनैप करने वाला खुद अस्पताल पहुंच गया। दरअसल, किडनैपर को पकड़ने जब पुलिस पहुंची तो वह भागने के लिए छत से कूद गया और हाथ-पैर तोड़वा बैठा। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पिस्टल के बल पर अगवा करने और रातभर कमरे में बंद कर मारने पीटने का आरोप है। पीड़ित युवक की मां ने बताया-किडनैपर्स उससे 40 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। 20 लाख वह दे चुका था। बाकी के पैसों के लिए वे उसे उठा ले गए थे।

कमरे में बंद कर मारने के बाद पिस्टल देकर सुसाइड करने को कह रहे थे। युवक किसी तरह उनकी चंगुल से भागा और घर आकर परिजन को सारी आपबीती सुनाई। मां ने पुलिस में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था।

आइये जाने पूरा मामला 

घटना 7 दिसंबर की बर्रा थानाक्षेत्र की है। आरोपी की पहचान मोनू सचान के रूप में हुई है। 12 से ज्यादा मुकदमों वाले मोनू ने पिस्टल सटाकर उठाया गुजैनी के वैष्णवी विहार की सुनीता सचान ने बताया- 7 दिसंबर की रात 8 बजे मेरा बेटा प्रियांशू सचान बर्रा में सुमित मैगी प्वाइंट पर चाय पी रहा था। तभी 12 से अधिक मुकदमों में नामजद घाटमपुर का रहने वाला अपराधी मोनू सचान वहां पहुंचा। बेटे को पिस्टल लगाकर बाइक पर बैठा लिया। बाइक मोनू का साथी ऋतिक प्रजापति चला रहा था, जबकि दूसरी बाइकों पर हर्षित सचान, शिवम सचान उर्फ कंपट, कृष्णा सैनी, आयुष तिवारी और अन्य लोग थे। मोनू, बेटे को एक कमरे में ले गया और रातभर पीटता रहा। मोनू ने बेटे से कहा कि तुमसे 40 लाख वसूल करने थे।

तुमने 20 लाख रुपए ही दिए हैं, बाकी की एक घंटे में व्यवस्था करो। चाकू से वार कर घायल किया, चेहरे पर घाव प्रियांशू ने 20 लाख रुपए देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने प्रियांशू के हाथ में पिस्टल देते हुए कहा कि पैसे दो या फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लो। इस दौरान प्रियांशू पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसके चेहरे पर बाईं ओर लगा। प्रियांशू किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकला और जान बचाकर घर पहुंचा। उसने परिजन को आपबीती सुनाई। मां सुनीता सचान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू सचान, ऋतिक प्रजापति, हर्षित सचान, शिवम सचान उर्फ कंपट, कृष्णा सैनी, आयुष तिवारी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस ने घेरा तो छत से कूदे आरोपी

बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मोनू के घाटमपुर स्थित घर पर पहुंची। मामले में नामजद आरोपी मोनू के साथ उसके घर पर शराब पीते मिले। पुलिस की आहट मिलते ही सभी छत से कूदकर भागने लगे। मोनू भी कूदा, उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि भाग रहे कृष्णा सैनी को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। कृष्णा को जेल भेज दिया गया। मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेन, अंगूठी बेच कर युवक देता रहा रकम

बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के मोनू का बीते मार्च के महीने में बमबाजी के दौरान हथेली उड़ गई थी। इसका जिम्मेदार वह प्रियांशू को ठहरा रहा था। हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखाने और अपनी ऊपर तक पहुंच का हवाला देकर उससे रुपए ऐंठता रहा। प्रियांशू ने चेन, अंगूठियां बेचकर, घर, दोस्तों से उधार लेकर उसे रुपए दिए। एक प्लॉट बेचकर मोनू को 20 लाख रुपए दिए। हालांकि, मोनू 20 लाख रुपए की और मांग कर रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000