4 सेकेंड में 4 बम मारे; क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर वारदात, कार की नंबर प्लेट पर पोती कालिख

 

कानपुर के जरौली में क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर शुक्रवार रात बमबाजी की गई। मनोज सिंह भदौरिया के घर पहुंचे 3 बदमाशों ने 4 सेकेंड में 4 बम फेंके। बदमाश सफेद रंग की ऑल्टो कार से पहुंचे थे। गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर काला रंग पोत रखा था। दो बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। जबकि तीसरे युवक का मुंह खुला था। बम की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकले। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मनोज सिंह भदौरिया ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बर्रा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शनिवार देर शाम पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

कार से उतरते ही गाली-गलौज की, फिर बम मारे

जरौली फेस-वन के रहने वाले मनोज सिंह भदौरिया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया-शुक्रवार रात मैं अपने घर पर था। तभी रात करीब 9:30 बजे घर के बाहर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे। इसमें दो ने अपना चेहरा ढका हुआ था, जबकि तीसरे का चेहरा खुला था। कार से उतरते ही बदमाशों ने गाली-गलौज की। फिर मेरे घर पर एक के बाद एक 4 बम मारे। मैं बाहर निकलता, इससे पहले बदमाश कार से फरार हो गए। बमबाजी से मेरे घर की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मैंने डॉयल 112 पर फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी।

कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई। बमबाजी करने वाले 2 अरेस्ट, तीसरे की तलाश में दबिश बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे। शनिवार देर शाम पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बाबूपुरवा, नयापुरवा निवासी अंश यादव और बर्रा विश्व बैंक बी ब्लॉक निवासी कृष्णा परिहार बताए। जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।

आरोपियों ने बताया कि हम लोग जरौली में रहने वाले हिस्ट्रीसीटर अजय ठाकुर के घर में बमबाजी करने गए थे। मगर भूलवश क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर में बमबाजी कर दी।बदमाशों के घर पर बमबाजी करने का 2 मिनट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मनोज सिंह भदौरिया के घर के बाहर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार आकर रुकती है। फिर बदमाश कार को घर के सामने से यू टर्न लेकर आगे मोड़ पर खड़ा कर देते हैं।

इसके बाद कार से 3 लोग उतरते हैं। इनमें दो नकाबपोश के हाथ में एक-एक बम है। जबकि तीसरे बदमाश के दोनों हाथों में बम होता है। तीनों आरोपी एक के बाद एक मकान पर बम फेंकते हैं। इसके बाद कार में बैठकर फरार हो जाते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000