सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग उत्तरप्रदेशवाराणसी दर्दनाक हादसा: आठ साल के बच्चे की जेसीबी से कुचलकर हुई मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम By Khulasa India News Desk Last updated Dec 17, 2025 227 वाराणसी जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक जेसीबी से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे के समीप जेसीबी से कुचलकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने सुंदरपुर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भेलूपुर एसीपी इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है। हादसा 227 Share