5 साल की मासूम के साथ हैवानियत, मूक-बधिर थी मां तो मौसी ने दिया बयान

गोरखपुर में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सिविल कोर्ट ने आरोपी शमशाद उर्फ राजा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।  18 अप्रैल 2024 की इस घटना में आरोपी बच्ची को सोते समय उठा ले गया था। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 5 साल की मासूम के साथ रेप करने वाले युवक को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

सिविल कोर्ट ने महाराजगंज निवासी शमशाद उर्फ राजा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 25,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह घटना 18 अप्रैल 2024 की रात की है। बिहार की रहने वाली एक विधवा महिला, जो दिनभर गुब्बारे बेचकर अपना जीवन यापन करती थी, धर्मशाला पुल के नीचे अपनी 5 साल की बेटी के साथ सो रही थी।

तभी महाराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र का रहने वाला शमशाद उर्फ राजा वहां पहुंचा। उसने सोती हुई मासूम को चुपचाप उठा लिया और उसे ओवरब्रिज के दूसरे छोर पर एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत शुरू की।  बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर अपराधी पर पड़ी। पकड़े जाने के डर से शमशाद मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मां मूक-बधिर थी

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती तब आई, जब उन्हें पता चला कि बच्ची की मां मूक-बधिर (गूंगी) है। वह बयान देने में असमर्थ थी, जिससे घटना की कड़ियां जोड़ना मुश्किल हो रहा था।

बाद में बिहार से पीड़िता की मौसी को बुलाया गया, जिनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र सिंह (जो वर्तमान में प्रयागराज में डिप्टी एसपी हैं) ने इस केस में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने CCTV कैमरों की मदद से अपराधी का पीछा किया और आखिरकार उसे महाराजगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

18 महीने के भीतर ट्रायल पूरा

इस मामले में पुलिस और अभियोजन पक्ष ने इतनी मजबूती से पैरवी की कि आरोपी को जेल जाने के बाद एक बार भी जमानत (बेल) नहीं मिल सकी। एडीजीसी राघवेंद्र राम त्रिपाठी और एडीजीसी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट में वैज्ञानिक साक्ष्य और पुख्ता सबूत पेश किए।

महज 18 महीने के भीतर कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझते हुए फैसला सुना दिया। फैसले के वक्त अदालत परिसर का माहौल काफी भावुक था। जब फैसला सुनाया गया, तो अपनी बेटी के लिए न्याय पाकर उस मूक-बधिर मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। उसने हाथ जोड़कर पुलिस और कोर्ट का आभार व्यक्त किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000