शर्मसार हुई इंसानियत: कड़ाके की ठंड में नवजात बच्ची को बैग में बंद करके सड़क पर छोड़ा, पुलिस वाले ने बचाई मासूम की जान

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक बैग में बंद नवजात बच्ची मिली है। पुलिस की तत्परता से समय रहते बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई रही है। पुलिस ने बच्ची को सड़क किनारे छोड़कर जाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैरूहेलखंड चौकी के पास किसी ने एक नवजात बच्ची को बैग में बंद कर कड़ाके की ठंड में छोड़ दियाअगर समय रहते पुलिस वहां न पहुंचती तो शायद बच्ची की जान भी जा सकती थी, लेकिन बारादरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और रोहिलखंड चौकी इंचार्ज मनीष भारद्वाज की सतर्कता और संवेदनशीलता से नवजात को नया जीवन मिल गया

शनिवार शाम इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और रोहिलखंड चौकी इंचार्ज मनीष भारद्वाज अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थेजब टीम बीसलपुर चौराहे के पास पहुंची, तभी अचानक किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दीआवाज सुनकर पुलिस रुकी और आसपास तलाश की गईतभी सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे रखा हुआ एक बैग दिखाई दिया, जिसमें से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी

तुरंत अस्पताल पहुंचाया

पुलिस ने जब बैग खोलकर देखा तो अंदर एक नवजात बच्ची थी, जो ठंड से कांप रही थी और लगातार रो रही थी हालात गंभीर थेपुलिस ने ने बिना देर किए बच्ची को तुरंत पास के निजी परमेश्वर अस्पताल पहुंचायाडॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती कर इलाज शुरू कियासमय पर इलाज मिलने से बच्ची की हालत में सुधार हुआ है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही हैडॉक्टरों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बच्ची को गंभीर नुकसान हो सकता था। 

ठंड और भूख के कारण उसकी हालत बिगड़ सकती थीअस्पताल में बच्ची को गर्म कपड़े पहनाए गए, दूध दिया गया और लगातार निगरानी में रखा जा रहा हैइंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बच्ची के मिलने की सूचना तुरंत चाइल्ड लाइन को दे दी गई हैआगे की कानूनी प्रक्रिया चाइल्ड लाइन और जिला प्रशासन के सहयोग से की जा रही हैफिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसकी देखरेख की पूरी व्यवस्था की गई है

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात बच्ची को वहां किसने छोड़ाआसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैइसके साथ ही हाल ही में हुए प्रसव और अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्ची के माता-पिता या उसे छोड़ने वाले व्यक्ति तक पहुंचा जा सकेइंस्पेक्टर ने बताया कि नवजात को इस तरह छोड़ना बेहद अमानवीय अपराध हैदोषी चाहे जो भी हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगापुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है

इंसानियत की मिसाल बनी पुलिस

इस पूरे मामले में बारादरी पुलिस की भूमिका की इलाके में जमकर सराहना हो रही है लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर न पहुंचती तो मासूम की जान चली जाती

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000