क्रिसमस सेलिब्रेशन में धर्मांतरण का शक, ईसाई समुदाय और हिंदूवादी संगठनों के बीच हुई मारपीट

जबलपुर में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण के आरोपों को लेकर ईसाई समुदाय और हिंदूवादी संगठनों में विवाद व मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की जांच जारी है।जबलपुर में क्रिसमस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण के आरोपों को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। यह घटना कटंगा क्षेत्र में हवाबाग कॉलेज के पीछे स्थित चर्च और कम्युनिटी हॉल परिसर की है, जहां घंटों तक तनावपूर्ण हालात बने रहे।

जानकारी के अनुसार, क्रिसमस सेलिब्रेशन के अवसर पर हवाबाग स्थित चर्च के पीछे कम्युनिटी हॉल में ईसाई समाज से जुड़े एक संगठन द्वारा भोज का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शहर के अंधमूक एवं दृष्टिबाधित विद्यालय से सैकड़ों दिव्यांग बच्चों को आमंत्रित किया गया था। बच्चों की मौजूदगी के बीच ही धर्मांतरण की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया।

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिव्यांग बच्चों को भोजन के बहाने गुपचुप तरीके से धर्मांतरण के उद्देश्य से बुलाया गया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं बचाव में ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों ने भी लात-घूंसे चलाए।

चर्च के पदाधिकारी ने दी सफाई

घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर, गढ़ा ओर केंट पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को काबू में किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर भीड़ को हटाया और दोनों पक्षों को समझाइश दी। मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। चर्च पदाधिकारी पीटर ने धर्मांतरण के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल क्रिसमस के अवसर पर बच्चों को भोजन कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास नहीं किया गया और लगाए गए आरोप निराधार हैं।

हिंदूवादी संगठनों का आरोप

वहीं, हिंदूवादी नेता सुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिव्यांग बच्चों को भोजन के नाम पर लाकर धर्मांतरण किया जा रहा है। जब संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के लिए अनुमति पत्र मांगा तो कोई स्पष्ट दस्तावेज नहीं दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों की धार्मिक मान्यताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है, जो गंभीर विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए।

धर्मांतरण के आरोपों की जांच

इस पूरे मामले पर सीएसपी एमडी नागोटिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संस्था का दावा है कि उन्होंने विद्यालय प्रशासन से अनुमति लेकर बच्चों को बुलाया था, लेकिन संबंधित दस्तावेज अभी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस सतर्क है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000