‘तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी’, फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, चार पेज के नोट में लिखी नाकाम प्रेम कहानी

झांसी में एक युवक ने प्रेमिका के दूरी बनाने से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव जिम के अंदर पंखे से लटका मिला। युवक के पास से चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला। युवक ने अपने चार पन्नों के सुसाइड नोट में अपनी प्रेम कहानी की नाकामी लिखी है।

झांसी के बड़ागांव के नए थाने के पीछे रहने वाले अस्मित कुमार (22) पुत्र अवधेश ने घर के पास बने जिम के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। छानबीन में मालूम चला कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के दूरी बनाने से दुखी था। इस वजह से वह परेशान रहता था। शनिवार सुबह उसका शव जिम के अंदर पंखे से मफलर के सहारे लटका मिला।

उसके पास से चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बड़ागांव कस्बा निवासी हिमांशु कुशवाहा के एचटूओ फिटनेस जिम सेंटर में अस्मित ट्रेनर था। परिजनों ने बताया जिम में काम करने के साथ ही अस्मित बारहवीं में पढ़ता था।

जिम को खोलने एवं बंद करना भी उसके जिम्मे था। शुक्रवार रात मोहल्ले में बर्थडे पार्टी में अस्मित भी गया था। रात को लौटकर घर आया लेकिन, कुछ देर बाद जिम चला गया। सुबह करीब सात बजे जिम करने के लिए जब लोग पहुंचे तब दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर न खुलने पर पिता एवं परिजन भी पहुंच गए।

फंदे से लटका मिला अस्मित का शव

पुलिस को भी सूचना दे दी गई। दूसरे रास्ते से अंदर पहुंचने पर अस्मित का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को उसके प्रेम संबंध के बारे में बताया। युवती के दूरी बना लेने से अस्मित परेशान रहने लगा था। दो भाइयों में वह छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत की खबर लगते पर परिवार में रोना-पिटना मच गया। मां ऊषा देवी अचेत हो गईं। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किए जाने की बात सामने आई है।

तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी…

अश्मित ने अपने चार पन्नों के सुसाइड नोट में अपनी प्रेम कहानी की नाकामी लिखी। उसने लिखा कि तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी है। मैंने तुझे पाने की सारी कोशिश की। मगर कुछ लोगों ने अलग किया और तू हो गई। क्या यही मोहब्बत थी। जो प्यार मैंने तुझसे किया, वो किसी से नहीं किया। जो तू मेरी हो जाती तो मैं तेरा जीवन अपना लेता। उसी में जिंदगी जी लेता। मगर अब मेरे अंदर हौसला नहीं बचा कि तेरे बिना जी सकूं।
मैंने निभाया, तू भी तो कुछ निभा लेती। आज मैं तुझे और इस झूठे संसार को छोड़कर जा रहा हूं। सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका से जुड़ी तमाम बातें भी दर्ज की। आखिर में प्रशासन से निवेदन करते हुए लिखा कि यह सुसाइड नोट उसकी प्रेमिका तक पहुंचा दिया जाए। हिमांशु भाइया तुमने जिंदगी में आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन मैं पीछे रह गया। समय ही मेरे खिलाफ है। उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000