प्यार, ब्लैकमेल और पैसों की साजिश में टूटा इंजीनियर,फांसी लगा जान दे दी

गोंडा जिले में 25 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव ने फांसी लगा जान दे दी। सुसाइड से पहले रूम मे ब्लैक मेल कर रही महिला के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के 35 प्रिंटआउट दीवारों पर लगाए, ताकि मौत के बाद सच सबके सामने आ सके। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक का अपने घर के सामने रहने वाली एक शादीशुदा महिला सोनल सिंह से संपर्क हुआ। धीरे-धीरे यह संपर्क प्यार में बदल गया। हालांकि बाद में यह स्पष्ट हुआ कि महिला का मकसद प्रेम नहीं, बल्कि अभिषेक की संपत्ति और पैसों पर नजर था। शुरुआत में वह अकेले ही इस खेल को अंजाम दे रही थी। जब महिला के पति अजीत सिंह को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह भी इस साजिश में शामिल हो गया।

इसके बाद दोनों ने मिलकर अभिषेक से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। बीते छह महीनों में उससे करीब सात लाख रुपये वसूले गए, जिनमें दो लाख रुपये की शॉपिंग और पांच लाख रुपये नकद शामिल बताए जा रहे हैं। समय के साथ अभिषेक को इस नाटक की सच्चाई समझ आने लगी और उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने उस पर बातचीत का दबाव बनाया। जब अभिषेक ने इनकार किया, तो उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। आरोप लगाया गया कि इंजीनियर ने उसके अश्लील फोटो खींचे हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल से छूटने के बाद भी उसकी परेशानियां कम नहीं हुईं। आरोपियों ने केस खत्म करवाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, शर्त यह भी रखी गई कि भविष्य में जब भी उन्हें पैसों की जरूरत होगी, अभिषेक को देने होंगे—चाहे इसके लिए उसे अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़े या एफडी तुड़वानी पड़े। इस मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दबाव ने अभिषेक को पूरी तरह तोड़ दिया। शाम उसने अपने कमरे में व्हाट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के 35 प्रिंटआउट दीवारों पर लगाए, ताकि सच सबके सामने आ सके, और फिर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस ने सोनल सिंह और उसके पति अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है। यह घटना एक होनहार युवा की जिंदगी के खत्म होने की दर्दनाक कहानी है, जो झूठे आरोपों, ब्लैकमेल और लालच की साजिश में फंसकर दम तोड़ गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000