मुर्दा लाश हुआ जिन्दा: 5 लोगों ने कबूली दोस्त की हत्या, जेल भी गए फिर अचानक जिंदा लौट आया वही

छत्तीसगढ़ के जशपुर से गजब का केस सामने आया है। सीमित खाखा नामक युवक की हत्या का केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मगर अचानक एक दिन एक युवक थाने पहुंचा। बोला- साहब मैं तो जिंदा हूं।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे।  ये ऐसा केस है जो पुलिस जांच, न्यायिक प्रक्रिया और पूरे सिस्टम के लिए एक अभूतपूर्व चुनौती बन गया है। दरअसल, जिस सीमित खाखा (30) नामक युवक को पुलिस रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसकी हत्या का केस सुलझा लिया गया था।

अब वही युवक शनिवार रात को अचानक जिंदा हालत में थाने पहुंच गया।  थाने पहुंचकर वो बोला- साहब, मैं जिंदा हूं।मेरी हत्या नहीं हुई है। यह सुनते ही पुलिस अधिकारियों, परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। कहानी की शुरुआत 22 अक्टूबर से होती है। जब पुरनानगर-बालाछापर मार्ग के तुरीटोंगरी जंगल में एक युवक की अधजली लाश गड्ढे में पड़ी मिली थी।

चेहरा और शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की हत्या हुई है। सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) और 238(क) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

शराब पार्टी और हत्या की कहानी

पुलिस जांच में यह सामने आया कि सीमित खाखा मजदूरी के लिए झारखंड गया थाउसके साथ गए अन्य युवक लौट आए, लेकिन सीमित वापस नहीं आयापुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को सीमित अपने साथियों के साथ जशपुर लौटा थाबांकी नदी पुलिया के पास शराब पार्टी के दौरान कमीशन को लेकर विवाद हुआ, जिसमें रामजीत राम ने चाकू से और विरेंद्र राम ने लोहे की रॉड से हमला कियाआरोप लगा कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंककर पेट्रोल डालकर जला दिया गया

मजिस्ट्रेट के सामने पहचान और कबूलनामा

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने अधजली लाश की पहचान सीमित की मां, पिता और भाई ने सीमित खाखा के रूप में कीपुलिस ने फॉरेंसिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ रिक्रिएट करवायाआरोपियों के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज हुए, जहां उन्होंने हत्या की वारदात कबूल भी की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई।  इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

शनिवार रात सब कुछ पलट गया

शनिवार, 20 दिसंबर की रात वह मोड़ आया जिसने पूरी कहानी उलट कर रख दीग्राम पंचायत सिटोंगा की सरपंच कल्पना खलखो के साथ सीमित खाखा खुद सिटी कोतवाली थाना पहुंच गयासरपंच के अनुसार, सीमित झारखंड से आने वाली बस से उतरा थाएक ऑटो चालक ने उसे पहचान लिया और सूचना दी कि जिस युवक की हत्या के आरोप में लोग जेल में हैं, वही युवक जिंदा सामने है

सीमित का दावा- मैं मजदूरी कर रहा था

पुलिस को सीमित ने बताया कि रांची पहुंचने के बाद वह साथियों से बिछड़ गया और गिरिडीह जिले के सरईपाली गांव में खेतों में मजदूरी करने लगाउसके पास मोबाइल नहीं था, इसलिए किसी से संपर्क नहीं हो सकाक्रिसमस से पहले घर लौटते ही यह सनसनीखेज सच्चाई सामने आई

तो फिर अधजली लाश किसकी थी?

सीमित के जीवित मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि जंगल में मिली अधजली लाश आखिर किसकी थी? एसडीओपी चंद्रशेखर परमा का कहना है कि पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया था, जैसे कि पहचान, बयान और रिकॉर्डिंग। 

अब नए सिरे से जांच शुरू की गई है और आरोपियों की अस्थायी रिहाई की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही हैएसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वास्तविक मृतक की पहचान के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई हैफिलहाल यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सिस्टम की सबसे जटिल पहेली बन चुका है, जिसे मरा मानकर इंसाफ की कहानी लिखी गई, वह जिंदा है, और जो सच में मरा, उसकी पहचान अब भी अंधेरे में है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000