5 कुत्तों को ‘उम्रकैद’: बार-बार दौड़ाकर लोगों को काट रहे थे, अब कंट्रोल सेंटर में रहना होगा

कानपुर में अब 5 कुत्ते कैद में रहेंगे। इसमें सिर्फ स्ट्रीट डॉग्स ही नहीं, बल्कि ऐसे पालतू कुत्ते भी शामिल हैं। जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हुए हैं। दरअसल, शहर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आने के बाद नगर निगम ये बड़ा कदम उठाया है।

आमजनों को कुत्तों के हमले से बचाने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में जिले भर में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में यह अभियान चल रहा है। वहीं अगर कोई कुत्ते को गोद लेना है तो वह लिखित में हलफनामा देना होगा। कुत्ते के शरीर में एक माइक्रोचिप लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में उसकी हर हरकत पर प्रशासन की नजर रहे।

लोगों की शिकायत पर पकड़े गए 5 कुत्ते

नगर निगम को कंट्रोल रूम के जरिए शिकायत मिली थी कि कुछ आवारा कुत्ते लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसके बाद नगर निगम की कैटल कैटिंग टीम ने 5 कुत्तों को पकड़ लिया। इन्हें एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में रखा गया है। अब इन कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी।

इन कुत्तों को हमेशा के लिए एबीसी सेंटर में ही अधिकारियों व टीम की देखरेख में रखा जाएगा। जिससे कि यह दोबारा किसी पर हमला न करें। अगर कोई कुत्ता किसी व्यक्ति को काटता है, तो टीम उस कुत्ते को भी पकड़कर उसकी निगरानी करेगी। एक बार काटने वाले कुत्ते को एबीसी सेंटर लाया जाएगा। 10 दिन तक सेंटर में रखकर उसकी निगरानी की जाएगी। इसके बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। लेकिन बार-बार लोगों पर हमला करने वाले कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा।

कोई गोद लेगा, तो ही छूटेंगे कुत्ते

एबीसी सेंटर में रखकर कुत्तों की निगरानी की जाएगी। एक महीने तक उनकी हरकतों पर नजर रखी जाएगी। उनका इलाज किया जाएगा। इसके बाद अगर कोई व्यक्ति इनको गोद लेने के लिए नगर निगम से संपर्क करता है, तो ही इन कुत्तों को छोड़ जाएगा। इसके लिए भी प्रशासन ने नियम बनाए हैं।

इन कुत्तों को तभी छोड़ा जाएगा जब कोई व्यक्ति इनकी पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार होगा। गोद लेने वाले को लिखित में हलफनामा देना होगा कि कुत्ता दोबारा किसी पर हमला नहीं करेगा। कुत्ते के शरीर में एक माइक्रोचिप लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में उसकी हर हरकत पर प्रशासन की नजर रहे।

अगर कोई व्यक्ति इन कुत्तों को गोद नहीं लेगा, तो यह कुत्ते स्थाई रूप से नगर निगम के एबीसी सेंटर पर ही रहेंगे। एबीसी सेंटर में प्रोटीन युक्त भोजन के साथ अच्छी देखरेख की जाएगी। कोर्ट के आदेश पर चलाया जा रहा अभियान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आवारा कुत्तों की जनसंख्या प्रसार को रोकना है।

जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। आवारा कुत्तों को एबीसी सेंटर में लाकर उनकी नसबंदी की जा रही है। निगरानी के दौरान उन्हें पोषक भोजन भी दिया जा रहा है। बताया कि हमारा मकसद कुत्तों को प्रताड़ित करना नहीं, बल्कि जनता को सुरक्षित रखना है। इन कुत्तों को सेंटर में बेहतर खान-पान और मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000