“हमारा इलाका नहीं है”, पड़ा रहा शव, सीमा विवाद में 7 घंटे जमीन नापती रही 4 थानों की पुलिस

राजधानी के पास फतुहा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, जहां सीमा विवाद में चार-चार थानों की पुलिस उलझी रही और ट्रेन से गिरे युवक का शव करीब सात घंटे तक रेल लाइन के नीचे पड़ा रहा। मामले में देर रात फतुहा थाना ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राज्य में पुलिसिंग को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राज्य सरकार भले ही पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात करती हो, लेकिन राजधानी से सटे फतुहा में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां सीमा विवाद में एक-दो नहीं बल्कि चार-चार थानों की पुलिस उलझी रही और करीब 7 घंटे से भी ज्यादा समय तक शव रेल लाइन के नीचे पड़ा रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी से सटे फतुहा स्टेशन और बंका घाट स्टेशन के बीच जेठुली गांव के पास पोल नंबर 525/13 के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे स्थानीय लोगों को हुई।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन सीमा विवाद में उलझी चार-चार थानों की पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। नतीजतन, अज्ञात युवक का शव करीब सात घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि यह घटना अप लाइन पर हुईट्रेन से गिरने के बाद शव रेल पुलिया के नीचे गिर पड़ा, जबकि उसका शॉल रेल ट्रैक में ही फँसा रह गया

फतुहा और बंका घाट रेल थाने की पुलिस को घटना की जानकारी थी, लेकिन दोनों ने इसे स्थानीय थाना क्षेत्र बताते हुए शव उठाने से इनकार कर दियाइसके बाद स्थानीय नदी थाना की पुलिस भी वहाँ पहुँची, लेकिन उसने भी यह कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया कि शव रेलवे ट्रैक के पश्चिम में है, इसलिए यह उनके क्षेत्र में नहीं आता

अंत में, देर रात करीब 10 बजे फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना हुई, वह फतुहा रेलवे स्टेशन और बंका घाट रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल से अलग क्षेत्र में आता है

दोनों रेल थानों का तर्क था कि आउटर सिग्नल के बाहर की घटना स्थानीय थाना देखता है, जबकि नदी थाना का तर्क था कि रेल की अप लाइन पश्चिम दिशा में है, इसलिए यह उनके क्षेत्र में नहीं आतावहीं फतुहा थाना का कहना था कि शव पुलिया के नीचे था, इसलिए यह नदी थाना क्षेत्र में आता हैपूरा मामला इसी विवाद में उलझा रहा। हालांकि, फतुहा के SDPO अवधेश कुमार ने थानों के बीच विवाद होने की बात से इनकार कियाउनका कहना है कि शव को फतुहा थाना ने ही उठाया हैआने-जाने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन किसी तरह का विवाद नहीं हुआ

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000