कनाडा के टोरंटो में भारतीय युवती की हत्या, प्रेमी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज

कनाडा के टोरंटो में पिछले सप्ताह भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना (30) की हत्या की पुष्टि होने से भारतीय समुदाय में शोक और आक्रोश का माहौल है। टोरंटो पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में सर्च वारंट जारी किया है। आरोपी टोरंटो का ही निवासी बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है।

टोरंटो पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार 19 दिसंबर की रात स्टैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से एक महिला के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। अगली सुबह 20 दिसंबर को करीब 6:30 बजे पुलिस को एक घर के अंदर महिला का शव मिला। जांच में मृतका की पहचान भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना के रूप में हुई, जो टोरंटो में रह रही थीं।

पुलिस के मुताबिक मृतका और संदिग्ध आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच करीबी संबंध थे। इस मामले को पुलिस ने होमिसाइड यानी हत्या के रूप में वर्गीकृत किया है, जिसके बाद होमिसाइड यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली। कनाडाई मीडिया सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को शक है कि यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस ने आरोपी अब्दुल गफूरी की तस्वीर जारी कर आम लोगों से उसकी जानकारी देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध सार्वजनिक स्थानों पर नजर आ सकता है और यदि किसी को उसके बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

उधर, टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हत्या पर गहरा दुख और हैरानी जताई है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि वह इस दुखद घटना से स्तब्ध है। दूतावास पीड़ित परिवार के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घटना के बाद प्रवासी भारतीयों में चिंता और शोक की लहर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000