इंस्टाग्राम पर मुलाकात, दोस्ती के बाद हुआ प्यार: बिहार में दो लड़कियों ने एक-दूसरे से की शादी

बिहार के सुपौल में दो लड़कियों ने मंदिर में गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए और शादी कर ली। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और परिवार वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली।

बिहार के सुपौल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। उन्होंने मंदिर में गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए और एक-दूसरे से शादी रचा ली। दोनों लड़कियों के परिजन उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने किसी की नहीं सुनी और एक-दूसरे के प्यार को चुना, जब उनसे पूछा गया कि आपने शादी तो कर ली, लेकिन बच्चे कैसे होंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों की जरूरत ही नहीं है।

दरअसल, ये मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज से सामने आया है, जहां मेला ग्राउंड स्थित मंदिर में 21 साल की पूजा ने 18 साल की काजल नाम की लड़की ने शादी की। शादी के बाद दोनों ने अपना मोहल्ला भी छोड़ दिया। पूजा और काजल की लव स्टोरी करीब दो साल पहले शुरू हुई, जब दोनों की इंस्टाग्राम पर पहली बार बात हुई। उन्होंने बताया कि एक पोस्ट पर रिप्लाई के बाद दोनों के बीच इंस्टा पर ही बातचीत शुरू हुई।

किराए के मकान में साथ रहने लगीं

शुरुआत में दोनों की दोस्ती हुई, लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। कुछ महीनों बाद दोनों की आमने-सामने मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि वह दोनों एक ही मॉल में काम करती थीं। समय के साथ उन्हें महसूस होने लगा कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। काफी सोचने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और किराए के कमरे में साथ रहने लगीं।

दोनों ने शादी करने का किया फैसला

इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में अपने-अपने परिवार को बताया, लेकिन दोनों परिवारों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि परिवार की नाराजगी से डर जरूर लगा, लेकिन हमने एक-दूसरे का साथ न छोड़ने का वादा किया था। ऐसे में समाज और परिवार के दबाव के बीच हमें लगा कि हमारे रिश्ते को नाम देना जरूरी है। इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया, जिससे की हमें कोई अलग न कर सके।

पूजा और काजल ने मंदिर में अग्नि को साक्षी मानते हुए गैस चूल्हे के सात फेरे लिए। इसके बाद जब दोनों की शादी का वीडियो वायरल हुआ तो उनके मोहल्ले में बातें बनने लगीं। इसलिए उन्होंने मोहल्ला भी छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए। वह एक-दूसरे के लिए काफी हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों से मकान मालिक ने कमरा खाली करा लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000