ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमिका ने दी जान व पेड़ में फंदा लगाकर प्रेमी ने की आत्महत्या
गोंडा में प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वहीं, प्रेमी ने भी फंदा लगा लिया। 21 दिसंबर को दोनों घर से चले गए। 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती ने प्रेमी के साथ रहने का बयान दिया। गुरुवार को दोनों ने खुदकुशी कर ली। यूपी के गोंडा जिले में गोंडा-लखनऊ रेलमार्ग पर पिपरी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 100 मीटर की दूरी पर उसके प्रेमी ने पेड़ में फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
आरपीएफ की सूचना पर करनैलगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। युवक के पास मिले मोबाइल में खुदकुशी के पहले का युवक व युवती का एक वीडियो मिला। इस वीडियो में दोनों ने खुदकुशी की बात कही है। कौड़िया थाना क्षेत्र के बखरिया झाला गांव निवासी नीरज मौर्य (25) का बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव की रहने वाली लक्ष्मी मौर्या (20) से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। करीब दो साल पहले इसकी जानकारी होने पर नीरज के परिजनों ने दूसरी युवती से उसकी शादी करा दी। इसके बाद भी नीरज और लक्ष्मी चोरी-छिपे मिलते रहा। गत 21 दिसंबर को नीरज शादी के इरादे से लक्ष्मी को लेकर चला गया। लक्ष्मी के पिता लल्लन प्रसाद ने नीरज, उसके भाई पंकज, पिता राधे व बहनोई मंगल के खिलाफ विशेश्वरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस के दबाव बनाने पर दोनों थाने में हाजिर हो गए।
लक्ष्मी ने पुलिस के सामने नीरज के साथ रहने का बयान दिया। इसके बाद 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष लक्ष्मी का बयान दर्ज हुआ था। जिसमें उसने खुद को बालिग बताते हुए नीरज के साथ रहने की बात कही थी। नीरज की पत्नी और लक्ष्मी के परिजन इस रिश्ते का विरोध करने लगे। जिसके बाद बृहस्पतिवार को दोनों ने जान देने का फैसला किया। इससे पहले नीरज व लक्ष्मी ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया।
इसके बाद भी नीरज और लक्ष्मी चोरी-छिपे मिलते रहा। गत 21 दिसंबर को नीरज शादी के इरादे से लक्ष्मी को लेकर चला गया। लक्ष्मी के पिता लल्लन प्रसाद ने नीरज, उसके भाई पंकज, पिता राधे व बहनोई मंगल के खिलाफ विशेश्वरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस के दबाव बनाने पर दोनों थाने में हाजिर हो गए। लक्ष्मी ने पुलिस के सामने नीरज के साथ रहने का बयान दिया। इसके बाद 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष लक्ष्मी का बयान दर्ज हुआ था।
जिसमें उसने खुद को बालिग बताते हुए नीरज के साथ रहने की बात कही थी। नीरज की पत्नी और लक्ष्मी के परिजन इस रिश्ते का विरोध करने लगे। जिसके बाद बृहस्पतिवार को दोनों ने जान देने का फैसला किया। इससे पहले नीरज व लक्ष्मी ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस वीडियो में दोनों पहले अपना परिचय दे रहे हैं। इसके बाद नीरज कह रहा है कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
हम दोनों 21 दिसंबर को भाग गए थे। इसके बाद लौटकर विशेश्वरगंज थाने पहुंचे। जहां लक्ष्मी ने बयान दिया कि वह मेरे साथ ही रहना चाहती है। लड़की के घर वाले और मेरी पत्नी हम दोनों को मार देने की धमकी दे रहे हैं। हम दोनों जीना नहीं चाहते और अपनी मर्जी से आत्महत्या करने जा रहे हैं। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिविल पुलिस को मेमो भेजा गया था। करनैलगंज इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि नीरज के पास मोबाइल फोन और 200 रुपये मिले हैं। मामले में छानबीन के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।